Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में ड्यूटी हस्ताक्षर के बदले रुपए मांगने की शिकायत:होमगार्ड नगर निरीक्षक पर लगे गंभीर आरोप, 500 रुपए मांगे थे

    2 hours ago

    2

    0

    शाहजहांपुर में होमगार्ड नगर निरीक्षक पर गंभीर आरोप लगे हैं। सदर थाने में तैनात कई होमगार्डों ने कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर अधिकारी को ज्ञापन दिया है। उनका आरोप है कि नगर निरीक्षक ने ड्यूटी रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने के बदले उनसे पांच-पांच सौ रुपये की मांग की। होमगार्डों ने बताया कि यह घटना 7 मई की है। उस दिन सभी होमगार्ड ड्यूटी पर थे। बारिश के कारण उनकी वर्दी भीग गई थी, इसलिए वे तुरंत ड्यूटी रजिस्टर पर हस्ताक्षर नहीं कर पाए थे। इसी दौरान होमगार्ड नगर निरीक्षक सिविल ड्रेस में थाने परिसर पहुंचे। संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग आरोप है कि नगर निरीक्षक ने हस्ताक्षर करने के बदले उनसे पांच-पांच सौ रुपये मांगे। जब होमगार्डों ने रुपये देने से इनकार कर दिया, तो नगर निरीक्षक ने उन सभी की अनुपस्थिति दर्ज कर दी और थाने से चले गए। होमगार्डों ने तत्काल इसकी सूचना थाना प्रभारी को दी। थाना प्रभारी के कहने पर उन्होंने अपनी ड्यूटी पूरी की। अब होमगार्डों ने इस पूरे मामले की जांच कराकर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सतीश महाना बचपन के आटो चालक दोस्त के साथ घूमें:बोले...पद-प्रतिष्ठा समय के साथ बदल सकते हैं, लेकिन सच्चे रिश्ते नहीं
    Next Article
    कानपुर में 90% स्मार्ट प्रीपेड मीटर हुए पोस्टपेड:जून से SMS-WhatsApp पर आएगा बिजली बिल, केस्को MD बोलीं- अब रिचार्ज नहीं करना होगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment