Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को मारी टक्कर, मौत:सड़क पार करते समय हुआ हादसा, मानसिक रूप से बीमार था

    1 hour ago

    1

    0

    शाहजहांपुर के पुवायां में बाइपास पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह हादसा बीती रात करीब 11 बजे थाना पुवायां क्षेत्र के काला मठ मंदिर के पास हुआ। मृतक की पहचान 45 वर्षीय अमितेश यादव उर्फ छोटे के रूप में हुई है। मोहल्ला गढ़ी के निवासी अमितेश यादव मानसिक रूप से बीमार थे और अक्सर क्षेत्र में घूमते रहते थे। घटना के समय वह बाइपास पर सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अमितेश उछलकर सड़क पर गिरे और वाहन का पहिया उनके ऊपर से निकल गया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। राहगीरों ने सड़क पर खून से लथपथ शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान की और परिजनों को सूचित किया। परिजनों की पहचान के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्कूलों की मनमानी पर ₹5 लाख का जुर्माना लगेगा:लखनऊ डीएम का आदेश- 5 साल तक यूनिफॉर्म और बुक पब्लिकेशन न बदलें
    Next Article
    ग्रीन कॉरिडोर बना रही 3 एजेंसियों पर ₹10-लाख का जुर्माना:काम बेहद धीमा होने पर एक्शन, अफसरों ने जताई नाराजगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment