Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत:हुलासनगरा ओवरब्रिज पर हुआ हादसा, काम के लिए घर से निकले थे

    19 hours ago

    2

    0

    शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा में हुलासनगरा ओवरब्रिज पर शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में 19 वर्षीय मजदूर अमित यादव की मौत हो गई। यह घटना सुबह करीब 7 बजे हुई। जानकारी के अनुसार, लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित हुलासनगरा ओवरब्रिज पर एक पिकअप वाहन खराब हो गया था। उसका सामान हाइड्रा मशीन की मदद से दूसरे वाहन में स्थानांतरित किया जा रहा था। इस काम में कुछ मजदूर लगे हुए थे। इसी दौरान शाहजहांपुर की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने काम कर रहे मजदूर अमित यादव को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अमित गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अमित को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान हुलासनगरा निवासी नेत्रपाल के 19 वर्षीय पुत्र अमित यादव के रूप में हुई है। वह मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरार अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में दुख का माहौल छा गया। बताया जा रहा है कि अमित सुबह करीब 6 बजकर 40 मिनट पर काम के लिए घर से निकले थे और कुछ ही देर बाद उनकी मौत की खबर आ गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BHU में तृतीय-चतुर्थ श्रेणी के संविदा कर्मचारियों का विरोध:सपा MLC ने कुलपति को दिया ज्ञापन, बोले- 24 घंटे में नहीं हुआ समाधान तो होगा बड़ा आंदोलन
    Next Article
    50 लाख की सरकारी जमीन कब्जामुक्त:उन्नाव में एंटी भू-माफिया अभियान के तहत हुई कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment