Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शौच के लिए गई शादीशुदा युवती का शव मिला:अयोध्या में प्रेमी पर हत्या का शक, पहले भी भगाकर ले गया था

    4 hours ago

    2

    0

    अयोध्या के बाबा बाजार थाना क्षेत्र के रेछ गांव में नवविवाहिता किरन (26) का शव गांव के बाहर झाड़ियों में मिला है। उसके गले पर चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने इस मामले में मृतका के प्रेमी को हिरासत में लिया है, जिस पर हत्या का आरोप है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अयोध्या बलवंत चौधरी ने बताया- किरन की सास चंपा देवी ने थाने में सूचना दी थी कि उनकी बहू किरन सुबह शौच के लिए घर से बाहर गई थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने तलाश शुरू की तो उसका शव झाड़ियों में पड़ा मिला। सास चंपा देवी ने अपनी तहरीर में बताया- किरन पहले भी गांव के एक युवक के साथ चली गई थी और दो महीने बाद वापस लौटी थी। वह युवक किरन पर दोबारा अपने साथ चलने का दबाव बना रहा था। सास ने उसी युवक पर हत्या का संदेह व्यक्त किया। सूचना के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी के अनुसार, आरोपी युवक से पूछताछ की गई है और पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जो उसकी संलिप्तता की ओर इशारा करते हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने की बात कही है। मृतका किरण का एक 5 वर्षीय बेटा है। उसके पति रमन दिल्ली में मजदूरी करते हैं और घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव के लिए रवाना हो गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा जंक्शन पर ट्रेन से कटा अज्ञात व्यक्ति:प्लेटफॉर्म 3 पर हुआ हादसा, पहचान नहीं
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में एसपी देहात के नेतृत्व में पुलिस का फ्लैग:संवेदनशील इलाकों में तीन थानों की फोर्स ने की पैदल गश्त, सुरक्षा का संदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment