Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शोभायात्रा से पहले डीएम-एसपी ने किया फ्लैग मार्च:सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए

    2 hours ago

    1

    0

    फतेहपुर में रामनवमी के अवसर पर निकलने वाली शोभायात्रा से पहले शुक्रवार को जिलाधिकारी रविंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने शहर में फ्लैग मार्च किया। उनके साथ अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र पाल सिंह और क्षेत्राधिकारी नगर प्रमोद कुमार शुक्ला भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने ज्वालागंज, बाकरगंज, कोतवाली रोड और चौक चौराहा तक पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। यह गश्त शोभायात्रा के रूट मार्ग पर शांति और व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई। जिलाधिकारी रविंद्र सिंह ने शोभायात्रा मार्ग पर सड़क किनारे अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को तुरंत अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया। व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए उन्होंने एसडीएम सदर और डीएसपी को शाम 4 बजे निकलने वाली शोभायात्रा के लिए रूट मार्ग पर अभी से व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि शोभायात्रा के दौरान वाहनों के आवागमन के लिए रूट डायवर्जन की व्यवस्था की गई है। शोभायात्रा वाले मार्ग पर वाहनों को दूसरे रास्तों से भेजा जाएगा। इसके अतिरिक्त, शोभायात्रा की सुरक्षा निगरानी के लिए सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों का भी उपयोग किया जा रहा है। इस शोभायात्रा में विभिन्न हिंदू संगठनों द्वारा तलवार बाजी के करतब भी प्रदर्शित किए जाएंगे। यात्रा में कई जन प्रतिनिधियों के भी शामिल होने की संभावना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा के द्वारकाधीश मंदिर में दर्शन को उमड़ी भीड़:रामनवमी पर भगवान का हुआ अभिषेक, जय श्रीराम के जयकारे लगाए
    Next Article
    विधानसभा चुनाव में वेस्ट को दहलाने की साजिश नाकाम:दिल्ली की स्पेशल सेल ने हथियार तस्कर परवेज को किया गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment