Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    SGPGI में युवक की मौत के बाद हंगामा:सुरक्षा कर्मियों पर धक्का-मुक्की का आरोप, VIDEO आया सामने

    4 hours ago

    1

    0

    SGPGI की इमरजेंसी में गुरुवार को जमकर हंगामा हुआ। ब्रेन हैमरेज के चलते 20 साल के युवक की मौत के बाद परिजनों और सुरक्षा कर्मियों के बीच तीखी झड़प हुई। इस दौरान धक्का-मुक्की और अभद्रता भी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों में बीच बचाव कर मामला शांत कराया। इसके बाद फिर मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस बीच घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद संस्थान प्रशासन की तरफ से मामले की जांच कराने की बात कही जा रही हैं। ये था पूरा मामला मृतक के परिजनों के अनुसार, गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के पड़ेहरा निवासी किसान अजय पांडेय का 20 वर्षीय बेटा दिव्यांशु पांडेय गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे मोहनलालगंज स्थित अपने ननिहाल गया था। वहां पहुंचते ही वह अचानक जमीन पर गिर पड़ा। परिजन उसे आनन-फानन में SGPGI इमरजेंसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया और प्राथमिक तौर पर ब्रेन हेमरेज की आशंका जताई। डॉक्टरों ने मामले को संदिग्ध मानते हुए पोस्टमार्टम कराने की बात कही, जबकि परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि जब परिजन और उनके साथ मौजूद अधिवक्ता अंदर जाने लगे तो सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें धक्का देकर बाहर निकाल दिया और उनके साथ अभद्रता भी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की मां रश्मि और बहन स्नेहा का रो-रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव SGPGI के सुरक्षा अधिकारी डीके पांडेय ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं था, वीडियो देखने के बाद जांच कराई जाएगी। वहीं, पीजीआई चौकी प्रभारी परवेज आलम के अनुसार, डॉक्टरों द्वारा केस को संदिग्ध मानने पर पोस्टमार्टम कराने की बात कही गई थी, इसी को लेकर कहासुनी हुई, शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    धीरेंद्र शास्त्री के सामने रेलिंग तोड़ने लगीं महिलाएं:चीखते-चिल्लाते मंच तक पहुंचीं, प्रयागराज में बाबा बागेश्वर का दिव्य दरबार
    Next Article
    संतकबीरनगर में इंटरमीडिएट में पूनम यादव बनीं जिला टॉपर:दूसरे पर प्रवीण सिंह और तीसरे पर आर्या ने बढ़ाया मान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment