Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    SDM पति-पत्नी के बीच विवाद, FIR दर्ज:दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप, कहा- जन्मजात नपुंसक हैं

    3 hours ago

    2

    0

    चंदौली सदर तहसील में तैनात एसडीएम दिव्या ओझा ने अपने पति पीडीडीयू नगर के तहसील में तैनात एसडीएम अनुपम मिश्रा पर FIR दर्ज कराई है। प्रतापगढ़ के महिला थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। एसडीएम दिव्या ओझा के पिता निशाकांत ओझा के द्वारा दर्ज कराए गए एफआईआर में एसडीएम अनुपम मिश्रा को जन्मजात नपुंसक बताया गया है। उनका आरोप है कि दहेज के लिए शुरूआत में 20 करोड़ मांगा गया था, जो अब पांच करोड़ तक पहुंच गया हैं। निशाकांत के द्वारा पीडीडीयू नगर के एसडीएम अनुपम मिश्रा के पिता प्रमोद मिश्रा, माता शशि मिश्रा, बहन पूजा पांडेय और प्रीति पांडेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया हैं। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। सदर एसडीएम दिव्या ओझा के पिता प्रतापगढ़ के शुकुलपुर, दहिलामाऊ के निवासी निशाकांत ओझा ने प्रतापगढ़ के एसपी को प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था। जिसके बाद प्रतापगढ़ के महिला थाने में मुकदमा दर्ज हुआ हैं। निशाकांत का आरोप है कि प्रयागराज के नैनी क्षेत्र के एडीए कालोनी निवासी अनुपम मिश्रा के साथ वर्ष 2020 में उनकी बेटी दिव्या ओझा की शादी हुई। लोगों ने शादी के वक्त 20 करोड़ का दहेज मांगा, फिर 15 करोड़ तथा बाद में पांच करोड़ की मांग की गई। लेकिन इसके बाद सामर्थ्य के अनुसार दस लाख खाते में, 28 लाख कैश, 40 लाख के आभूषण तथा सात लाख का सामान दिया गया। लेकिन इसके बाद भी एसडीएम अनुपम मिश्रा के द्वारा कई बार गला दबाकर मारने का प्रयास किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मंत्री नितिन अग्रवाल ने किया बाबा मंदिर चौकी का लोकार्पण:नितिन अग्रवाल बोले- चौकी खुलने से लोग पहले से ज्यादा सुरक्षित महसूस करेंगे
    Next Article
    जिलाधिकारी के निर्देश पर सघन चेकिंग अभियान:रामपुर में 33 वाहनों का चालान, ₹2.16 लाख का जुर्माना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment