Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संविदा कर्मी की पत्नी का एसपी ऑफिस पर प्रदर्शन:पति ने सरकारी आवास पर किया था सुसाइड, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

    5 hours ago

    2

    0

    अमरोहा की जोया सीएचसी में 25 फरवरी को आत्महत्या करने वाले संविदा कर्मी अंकुर चीमा की पत्नी ने गुरुवार को एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है, जबकि मृतक की जेब से मिले सुसाइड नोट में मानसिक उत्पीड़न का जिक्र था। मृतक अंकुर चीमा (35) जोया सीएचसी में नर्सिंग में संविदा कर्मी के पद पर तैनात थे। उन्होंने 25 फरवरी को अपने सरकारी आवास पर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। अंकुर मूल रूप से अमरोहा जिले के नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव भेड़ा भरतपुर के निवासी थे और जोया सीएचसी में नवजात शिशु स्थिरीकरण इकाई में कार्यरत थे। उनकी पत्नी गरिमा सिंह बलरामपुर जिले में प्राइमरी स्कूल में अध्यापिका हैं। अंकुर की शादी 2022 में हुई थी और उनका एक आठ माह का बेटा है। गरिमा सिंह ने सोमवार को एक वीडियो भी वायरल किया था, जिसमें उन्होंने पुलिस पर कार्रवाई न करने और आरोपियों से खुद व अपने मासूम बेटे को खतरा होने का आरोप लगाया था। गरिमा सिंह का कहना है कि आरोपियों द्वारा बार-बार उत्पीड़न और मानसिक रूप से परेशान किए जाने के कारण ही उनके पति ने आत्महत्या की थी। सुसाइड नोट में उनके भाई, भाभी और पिता पर मानसिक उत्पीड़न तथा मारपीट करने का आरोप लगाया गया था। पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न होने से नाराज गरिमा अपने मायके पक्ष के लोगों और अन्य परिचितों के साथ गुरुवार को एसपी कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने डिडौली पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। गरिमा ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी उन पर समझौता करने का दबाव बना रहे हैं और ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने शिकायती पत्र देकर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में पेट्रोल और डीजल का स्टॉक फुल:लोगों को आराम से मिल रहा, पंप संचालक बोले-फ्यूल की कोई कमी नहीं
    Next Article
    रणवीर का पगड़ी में धूम्रपान वाला सीन पूरी तरह फेक:धुरंधर 2 के डायरेक्टर बोले- एआई मॉर्फ्ड तस्वीरें फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment