Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिद्धार्थनगर में महिला थाना में 5 परिवारों की सुलह:आपसी विवाद खत्म, दंपतियों को एक साथ विदा किया

    1 hour ago

    1

    0

    जिले के महिला थाना में रविवार को पारिवारिक विवादों में उलझे पांच दंपतियों के बीच सुलह कराई गई। काउंसलिंग के माध्यम से उनके आपसी मतभेद दूर किए गए, जिसके बाद सभी जोड़ों को खुशी-खुशी एक साथ विदा किया गया। इस पहल से पांच परिवार टूटने से बच गए और उनके रिश्तों में नई शुरुआत हुई। महिला थाना प्रभारी निरीक्षक भाग्यवती पाण्डेय के नेतृत्व में एक टीम ने दोनों पक्षों की बातें धैर्यपूर्वक सुनीं। काउंसलिंग के दौरान दंपतियों को एक-दूसरे की भावनाओं को समझने, संवाद बढ़ाने और छोटे विवादों से बचने की सलाह दी गई। कई घंटों की बातचीत के बाद सभी पक्षों ने आपसी सहमति से साथ रहने का निर्णय लिया। जिन पांच दंपतियों के बीच सुलह कराई गई, उनमें सविता पत्नी रोहित (निवासी मरवटिया चैनपुर, थाना बांसी), सरिता पत्नी दीपक (निवासी दसिया, थाना मिश्रौलिया), उर्मिला पत्नी राजू (निवासी रामवापुर नानकार, थाना शोहरतगढ़), संगीता पत्नी सौरव (निवासी गोनहाताल, थाना बांसी) तथा सुनीता पत्नी सर्वेश (निवासी पिपरा, थाना ढेबरुआ) शामिल हैं। इस काउंसलिंग प्रक्रिया में महिला आरक्षी प्रियंबदा सिंह, संगीता गौतम और रीना ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। टीम ने परिवारों को समझाया कि रिश्तों में संवाद और विश्वास ही सबसे मजबूत आधार होते हैं। सुलह के बाद सभी जोड़े संतोष और खुशी के साथ अपने घरों को लौटे। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और टूटते परिवारों को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में महिलाओं ने पढ़ा हनुमान चालीसा:सेंट्रल मार्केट के बाहर धरने पर बैठीं, कहा- हनुमान जी आवास विकास की बुद्धि सही करें
    Next Article
    ईरान-अमेरिका मध्यस्थता फेल होने पर मौलाना ने दी प्रतिक्रिया:यासूब अब्बास बोले- अमेरिका अपनी शर्तों पर झुकाना चाहता था, ईरान भी युद्ध नहीं चाहता है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment