Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सेंट्रल मार्केट में प्रदर्शन के 9वें दिन पहुंचे अफसर:मेरठ में थाना प्रभारी और व्यापारियों के बीच नोकझोंक, आवास विकास मुर्दाबाद के नारे लगे

    3 hours ago

    2

    0

    मेरठ के शास्त्री नगर स्थित सेंट्रल मार्केट में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद 9 वें दिन भी महिलाओं का प्रदर्शन जारी है। बड़ी संख्या में महिलाएं स्थानीय व्यापारियों के साथ सेक्टर 2 में धरने पर बैठे हैं। उनकी मांग है कि जब तक उनको न्याय नहीं मिलता है, तब तक यह विरोध-प्रदर्शन जारी रहेगा। पुलिस और प्रशासन इस प्रदर्शन को जल्द से जल्द खत्म करना चाहता है। इसी के चलते आज एडीएम सिटी बृजेश कुमार और नौचंदी थाना प्रभारी अनूप कुमार सिंह व्यापारियों के बीच पहुंचे। उन्होंने महिलाओं को समझने का प्रयास किया। थाना प्रभारी ने जहां सुरक्षा को लेकर बात रखी तो एडीएम सिटी ने भी व्यापारियों को समझने का प्रयास किया। इसी दौरान स्थानीय व्यापारियों और थाना प्रभारी के बीच नौकझोंक हो गई। व्यापारियों ने लगाए नारे धरने पर बैठी महिलाओं ने प्रशासनिक अधिकारियों के सामने ही आवास विकास मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। इसी के साथ उन्होंने नारे लगाते हुए ही सरकार से न्याय की भी गुहार की। महिलाओं का कहना है कि वह रोजगार बंद कर चुकी हैं। अब अगर उनके मकान पर भी संकट आएगा तो उनकी आजीविका और उनका परिवार कैसे चलेगा। सेटबैक का है विरोध सुप्रीम कोर्ट की ओर से जो आदेश दिया गया है उसमें आवासीय प्लॉट में चल रही कमर्शल गतिविधियों को बंद करना है। इसके साथ ही आवासीय में भी सेटबैक छोड़ना है। इस आदेश के तहत जो वहां के निवासी हैं उनको अपनी दुकान बंद करने में कोई आपत्ति नहीं है। वह बस यही चाहते हैं कि आवासीय में सेटबैक न छोड़ा जाए। क्योंकि जो छोटे मकान है उनमें अगर वह अब सेटबैक भी छोड़ते हैं तो उन्हें रहने का संकट आ जाएगा। 40 साल पुराने हैं मकान जिन मकानों में सेटबैक किया जाना है वह 30 से 40 साल तक पुराने हैं। ऐसे में मकान एक-दूसरे से मिले हुए हैं।अगर सभी मकानों को इस प्रकार तोड़ा जाता है तो इसका प्रभाव न सिर्फ उनकी बुनियाद पर पड़ेगा बल्कि कोई बड़ी घटना भी इस कार्रवाई के दौरान वहां घट सकती है। इसीलिए विरोध-प्रदर्शन हो रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ के प्रधानों ने कार्यकाल बढ़ाने की मांग की:पंचायत चुनाव में देरी के चलते CM को भेजा पत्र
    Next Article
    शाहजहांपुर में युवती ने गर्रा नदी में लगाई छलांग:कपड़े धो रहे लोगों ने बचाया, पुलिस को दी सूचना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment