Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सेंट्रल मार्केट में आवास विकास ने नोटिस देना शुरू किया:सेक्टर 2 में विरोध-प्रदर्शन जारी, सांसद अरुण गोविल ने व्यापारियों से की मुलाकात

    3 hours ago

    2

    0

    मेरठ की सेंट्रल मार्केट में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पिछले 15 दिनों से जहां विरोध प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार धरना दे रहे लोगों के बीच भाजपा सांसद अरुण गोविल पहुंचे। वहीं आवास विकास ने शास्त्री नगर में नोटिस चस्पा करने शुरू कर दिए हैं। नोटिस मिलने के 15 दिन के अंदर कॉमर्शियल एक्टिविटी बंद करनी होगी। जबकि 16वें दिन से आवास विकास खुद सेट बैक के अनुसार मकान ध्वस्त करेगा और पैसा मकान मालिक से वसूला जाएगा। । सेंट्रल मार्केट में पहुंचे सांसद अरुण गोविल सेंट्रल मार्केट में चल रहे विरोध के बीच स्थानीय सांसद अरुण गोविल मौके पर पहुंचे। व्यापारियों ने उनका स्वागत करते हुए अपनी समस्याएं रखीं और कार्रवाई में राहत देने की मांग की। सांसद से व्यापारियों ने न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि अचानक की जा रही कार्रवाई से उनका व्यापार प्रभावित हो रहा है। फिलहाल प्रशासन अपने रुख पर सख्त नजर आ रहा है, जबकि व्यापारी लगातार विरोध प्रदर्शन जारी रखे हुए हैं। अब जानिए सेट बैक की शर्तें सेंट्रल मार्किट में पिछले काफी समय से सेट बैक को लेकर भ्रम की स्थिति है। यह साबित करने का प्रयास हो रहा है कि 60 मीटर तक के आवास के लिए सेट बैक जरूरी नहीं है। जबकि विभागीय सूत्रों की मानें तो नियम सब के लिए बराबर हैं। सेट बैक नहीं छोड़ा तो छोटे आवासों पर भी कार्रवाई होना तय है। सेट बैक का गणित भी समझें फ्रंट सेटबैक (F): घर के सामने, सड़क और भवन के बीच की दूरी (सामने की तरफ)। रियर सेटबैक (R): घर के पीछे, प्लॉट की पिछली सीमा और भवन के बीच की दूरी। साइड सेटबैक (S1): घर के दाएं और बाएं किनारों पर, पड़ोसी प्लॉट की सीमा और भवन के बीच की दूरी। स्ट्रीट सेटबैक (S2): कॉर्नर प्लॉट के मामले में, मुख्य सड़क के अतिरिक्त दूसरी सड़क की ओर की जगह। सेंट्रल मार्किट के आवास पर सेटबैक - रेजीडेंशियल 150 वर्ग मीटर तक फ्रंट सेटबैक 1 मीटर, रियर सेटबैक शून्य, साइड सेटबैक शून्य, स्ट्रीट सेटबैक शून्य। - रेजीडेंशियल 151 वर्ग मीटर से 300 वर्ग मीटर तक फ्रंट सेटबैक 3 मीटर, रियर सेटबैक 1.5 मीटर, साइड सेटबैक शून्य, स्ट्रीट सेटबैक शून्य। - रेजीडेंशियल 300 वर्ग मीटर से 500 वर्ग मीटर तक फ्रंट सेटबैक 3 मीटर, रियर सेटबैक 3 मीटर, साइड सेटबैक शून्य, स्ट्रीट सेटबैक शून्य। कमर्शियल के लिए सेटबैक - कमर्शियल 100 वर्ग मीटर तक फ्रंट सेटबैक 1.5 मीटर, रियर सेटबैक शून्य, साइड सेटबैक शून्य, स्ट्रीट सेटबैक शून्य। - कमर्शियल 101 वर्ग मीटर से 300 वर्ग मीटर तक फ्रंट सेटबैक 3 मीटर, रियर सेटबैक शून्य, साइड सेटबैक शून्य, स्ट्रीट सेटबैक शून्य। - कमर्शियल 301 वर्ग मीटर से 1000 वर्ग मीटर तक फ्रंट सेटबैक 4.5 मीटर, रियर सेटबैक 3 मीटर, साइड सेटबैक शून्य, स्ट्रीट सेटबैक शून्य। नोटिस के बाद मिलेगा 15 दिन का समय उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद के उप आवास आयुक्त अनिल कुमार सिंह बताते हैं कि सुप्रीम कोर्ट ने इन संपत्तियों को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए हैं। नोटिस तैयार हो रहे हैं, जिनका जल्द वितरण शुरु हो जाएगा। इसके बाद केवल 15 दिन का समय संपत्ति स्वामी को मिलेगा। 16वें दिन से आवास एवं विकास परिषद कार्रवाई करेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में रिक्रूट आरक्षियों की पासिंग आउट परेड रिहर्सल:SP ने ली सलामी, अनुशासन और तालमेल का प्रदर्शन, उत्कृष्ट आरक्षियों को मिला सम्मान
    Next Article
    मुज़फ़्फ़रनगर में गैस एजेंसी से सिलेंडर चोरी:बघरा में लाइन में लगे उपभोक्ता का सिलेंडर गायब, CCTV में कैद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment