Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों का अधिवक्ताओं ने भी किया समर्थन:व्यापारियों के बीच पहुंच कर बोले - मुश्किल समय में लड़ रहे हक की लड़ाई में देंगे साथ

    3 hours ago

    1

    0

    सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सेंट्रल मार्केट में चल रही सीलिंग के कार्रवाई के विरोध में व्यापारी एकत्र है। उन्होंने 9 अप्रैल यानी गुरुवार को संयुक्त व्यापार संघ के आह्वान पर मेरठ बंद का ऐलान किया था। व्यापारियों को 665 संगठनों के अलावा अधिवक्ताओं ने भी समर्थन दिया। मेरठ बार और जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारी सेंट्रल मार्केट पहुंचे और व्यापारी को उन्होंने समर्थन पत्र दिया। अधिवक्ताओं ने कहा कि व्यापारियों की इस लड़ाई में अधिवक्ता समाज व्यापारियों के साथ है। यदि व्यापारी कहेंगे तो सुप्रीम कोर्ट में व्यापारियों का पक्ष भी अधिवक्ता रखेंगे। इसी दौरान अधिवक्ताओं ने एडवोकेट व्यापारी एकता ज़िंदाबाद के नारे भी लगाए। बंद का समर्थन करने के लिए डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने एक आवश्यक सभा 8 अप्रैल को चौधरी चरण सिंह पुस्तकालय में आयोजित की थी , जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष राजीव कुमार त्यागी (एडवोकेट) ने की, जबकि संचालन महामंत्री अमित राणा (एडवोकेट) द्वारा किया गया। बैठक में पूर्व पदाधिकारी, वरिष्ठ अधिवक्ता सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुज कुमार शर्मा और महामंत्री परवेज़ आलम सहित अधिवक्ताओं ने भी व्यापारियों का समर्थन किया। सभा में संयुक्त व्यापार संघ, मेरठ एवं संयुक्त सेंट्रल मार्केट व्यापार संघ द्वारा 9 अप्रैल को प्रस्तावित मेरठ बंद के समर्थन का अनुरोध पत्र प्रस्तुत किया गया था । इस पर विचार के बाद बार एसोसिएशन के सदस्यों ने सर्वसम्मति से बंद का समर्थन करने का निर्णय लिया था । गौरतलब है कि मेरठ में जब-जब अधिवक्ताओं ने किसी मुद्दे को लेकर बंद का आह्वान किया है, तब-तब व्यापारियों ने भी उनका पूरा समर्थन करते हुए अपने प्रतिष्ठान बंद रखे और एकजुटता दिखाई। यही कारण है कि आज जब व्यापारियों पर संकट की स्थिति बनी है, तो अधिवक्ता भी उनके साथ मजबूती से खड़े नजर आ रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीएम की समीक्षा बैठक में छपिया बीडीओ पर कार्रवाई:आपात्र लाभार्थियों को भुगतान करने वाले सचिवों से होगी रिकवरी
    Next Article
    फर्रुखाबाद में बाइक में हूटर बजाने पर कार्रवाई:पुलिस ने काटा ₹19,500 का चालान, युवकों ने गलती स्वीकार की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment