Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सेंटर पर एंट्री न मिलने से रो पड़ी छात्रा, VIDEO:गोरखपुर में 100 से अधिक को एग्जाम देने से रोका, अभ्यर्थियों ने सड़क जाम किया

    9 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर में सोमवार को सेंट एंड्रयूज कॉलेज में SSC GD का परीक्षा देने पहुंचे 100 से अधिक छात्रों ने हंगामा कर दिया। छात्रों का आरोप है कि सेंटर पर उनको एंट्री नहीं दी गई। देखते ही देखते मामला बढ़ने लगा और सभी छात्र कॉलेज के कैंपस के बाहर निकलकर सड़क पर आकर बैठ गए। सड़कों पर उतरे छात्र शास्त्री चौक से अंबेडकर चौक तक जाने वाले रोड पर जाम को स्थिति बन गई। मौके पर पहुंची पुलिस भी सभी छात्रों को समझने में जुट गई लेकिन छात्रों की मांग थी कि उनकी परीक्षा आज ही इसी शिफ्ट में करवाई जाए। दैनिक भास्कर से बात करते हुए महाराजगंज की विशाल यादव ने बताया कि जब कॉलेज के पास पर्याप्त मात्रा में सीट नहीं थी तो हम लोगों के एडमिट कार्ड क्यों जारी किया गया। हमारे जैसे ही 100 से अधिक लोग आए हैं उनका क्या होगा। एंट्री नहीं मिलने पर रोने लगी छात्रा वही पादरी बाजार से पेपर देने पहुंची कविता साहनी ने अपनी बात रखते रखते रो पड़ी। छात्र ने कहा कि सुबह से निकली हूं लाइब्रेरी से पढ़ाई करके सीधे यहां पहुंची हूं इन लोगों को यह सब कठिनाई नहीं दिखती है हम लोग कितना परेशान है छात्रों के ऊपर क्या-क्या बीत रही है। वहीं दूसरे छात्र ने बताया कि एग्जाम कंट्रोलर के द्वारा यह कहा जा रहा है कि सभी लोग एडमिट कार्ड जमा कर दें इसके बाद कोई एक निर्धारित डेट सभी को दे दिया जाएगा। सभी लोग ऑफिशल वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लेंगे। गोरखपुर से हर्ष तिवारी ने बताया कि हमारे साथ लाइन में लगे हुए जो छात्र हमसे आगे थे उनकी एंट्री पहले हो गई हम लोगों को अंदर पर्याप्त सीट न होने के नाते एंट्री नहीं दी गई। छात्रों का आरोप यह भी है कि जब एसएससी के द्वारा परीक्षा आयोजित कराई जा रही है तो एग्जाम करने वाली संस्था का कॉलेज के द्वारा ऐसी मनमानी क्यों हो रहा है। छात्रों ने एम्बुलेंस को रास्ता दिया इस सबके बीच छात्रों ने वहां से गुजर रही एंबुलेंस को भी रास्ता दिया। आपको बता दें की यह रास्ता सीधे जिला अस्पताल के लिए भी जाता है। जिसके वजह से वहां से अक्सर एंबुलेंस का आना जाना होता रहता है। हंगाम के बाद लगाया गया नोटिस वहीं एग्जाम करने वाली संस्था और कॉलेज प्रशासन के द्वारा गेट के बाहर एक नोटिस चिपकाए गया जिसमें लिखा गया कि– “सूचित किया जाता है कि जिन अभ्यर्थियों का परीक्षा दिनांक 25 May की 3rd Shift में निर्धारित था तथा जिन्होंने अपना Admit Card जनरेट कर लिया था, उनका परीक्षा टेक्निकल प्रॉब्लम से नहीं हो पाया है उनका एग्जाम 1से 2 दिन के अंदर Re-Schedule होगा। अतः सभी संबंधित अभ्यार्थी कृपया SSC की आधिकारिक वेबसाइट से अपना Admit Card पुनः डाउनलोड / चेक कर लें और सभी अभ्यार्थी अपना एडमिट कार्ड जमा करदे ताकि आपका अगले दिन एक्जाम कराया जा सके।”
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी GRP ने 26 लाख के मोबाइल मालिकों को सौंपे:ट्रेन में सफर के दौरान गुम हुए थे 218 फोन, छह राज्यों से ढूंढ लाई जीआरपी
    Next Article
    एसएसपी ने जिला न्यायालय सुरक्षा का किया औचक निरीक्षण:सीसीटीवी, स्कैनर, मेटल डिटेक्टर और हवालात की व्यवस्था जांची

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment