Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में युवक का शव पेड़ से लटका मिला:जमीन को लेकर गांव में चल रहा था विवाद, तीन दिन पहले भी हुआ था झगड़ा

    1 hour ago

    1

    0

    सीतापुर के महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बहरौली गांव में शनिवार सुबह करीब 11 बजे उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्‌ठे हो गए। मृतक की पहचान महेंद्र कुमार (24) पुत्र जयकरण सिंह वर्मा, निवासी बहरौली के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार महेंद्र शनिवार सुबह शौच के लिए घर से निकला था, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटा। इसी बीच गांव से कुछ दूरी पर खेत में लगे पेड़ पर उसका शव लटका मिलने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जहां का मंजर देखकर सभी सन्न रह गए। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान कोतवाल भानू प्रताप सिंह सहित फोरेंसिक टीम भी मौके पर मौजूद रही और घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य इकट्‌ठे किए गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि गांव में जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था और तीन दिन पूर्व भी दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और झगड़ा हुआ था। पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को शनिवार को कोतवाली बुलाया था, जिससे घटना को लेकर संदेह और गहरा गया है। फिलहाल पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए आत्महत्या और हत्या, दोनों ही पहलुओं पर जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक भानू प्रताप सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में टीचर की पत्नी ने की आत्महत्या:मानसिक तनाव से जूझ रही थीं, पति दवा लेने गए थे बाजार
    Next Article
    जलभराव से नाराज ग्रामीणों ने हाईवे जाम किया:कासगंज के गांव में मथुरा-बरेली मार्ग पर प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment