Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में दो बाइको की टक्कर, एक की मौत:दो युवक गंभीर घायल, एक बाइक पर जा रहे थे तीनों, नहीं पहना था हेलमेट

    1 hour ago

    1

    0

    सीतापुर के रामकोट थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब 9 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा खगेसियामऊ के पास उस समय हुआ, जब दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम इटउवा निवासी 25 वर्षीय शत्रुध्न लाल अपने दो साथियों के साथ बग़ैर हेलमेट लगाए एक ही बाइक पर सवार होकर किसी काम से जिला मुख्यालय आ रहे थे। इसी दौरान खगेसियामऊ के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक की सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने शत्रुध्न लाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दो अन्य घायलों का इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही रामकोट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में ले लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक ही बाइक पर तीन लोगों का सवार होने से अचानक संतुलन बिगड़ने से बाइक से टकराकर यह हादसा हुआ हैं। पुलिस ने शव का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम कार्रवाई शुरू कर दी हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में गंगा एक्सप्रेसवे उद्घाटन का लाइव प्रसारण:पीएम मोदी का संबोधन, 41 KM से अधिक लंबाई 55 गांवों से गुजरती है
    Next Article
    युवक ने 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर फांसी लगाई:शाहजहांपुर में शादी में जाने की बात कहकर निकला था, वापस नहीं लौटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment