Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में सड़क हादसे में साले-बहनोई की मौत:दो बाइकों की टक्कर, एक घायल का लखनऊ में इलाज जारी

    3 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के बिसवा कोतवाली इलाके के सांडा क्षेत्र में मंगलवार रात हुए भीषण सड़क हादसे में घायल साले और बहनोई की लखनऊ में उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि बहन का उपचार लखनऊ में चल रहा है। इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। सांडा चौकी अंतर्गत निवासी जुनैद (33) पुत्र साविर मंगलवार रात करीब 11 बजे अपनी सगी बहन स्वालिहा और बहनोई अनीस (55) निवासी मोंचकला को बाइक से छोड़ने जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक भोलागंज-बिसवां मार्ग पर पुरैनी गांव के पास पहुंची, तभी सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पिपरा खुर्द थाना सदरपुर निवासी 32 वर्षीय उमेश पुत्र मैकू चला रहा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि जुनैद और उसके बहनोई अनीस गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बहन स्वालिहा को भी चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसवां पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जुनैद और अनीस की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल सीतापुर रेफर कर दिया। वहां से भी हालत नाजुक होने पर दोनों को लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने उपचार के दौरान बुधार को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि हादसे में घायल उमेश की हालत भी गंभीर बनी हुई है। जुनैद अपने परिवार के मुखिया थे और सांडा में लोहा वेल्डिंग का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके तीन छोटी बेटियां हैं, जिनके सिर से पिता का साया उठ गया। इस हृदयविदारक हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रिंसिपल समेत 5 पर धोखाधड़ी के मामले में FIR:सुलतानपुर में स्कूल में फर्जी एडमिशन पर कोर्ट ने कार्रवाई के आदेश दिए
    Next Article
    रालोद के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचे बिजलीघर:हाथरस में विद्युत कटौती व अन्य समस्याओं को लेकर अधिकारियों को कराया अवगत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment