Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में परिवार को बंधक बनाकर दो घरों में चोरी:घर के पीछे लगी सीढ़ी से अंदर घुसे चोर, एक ही रात लाखों के जेवर व नकदी पार

    4 hours ago

    2

    0

    सीतापुर के सकरन थाना इलाके चोरों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर करीब 17 हजार रुपये की नकदी सहित 10 लाख रुपये से अधिक कीमत के जेवर और सामान लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। दोनों पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार कस्बा सकरन निवासी रामलखन अवस्थी का नया मकान मतुआ-सकरन मार्ग पर जिओ ऑफिस के पास स्थित है। सोमवार रात करीब 10 बजे उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई, जिस पर उनकी पत्नी उन्हें लेकर कस्बे के भीतर पुराने मकान पर चली गईं। इसी दौरान सूने पड़े घर को निशाना बनाते हुए चोर पीछे लगी सीढ़ी के सहारे छत पर चढ़ गए और कमरे का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने बक्से में रखी 17 हजार रुपये की नकदी के साथ लाखों रुपए के जेवरात समेत कपड़े और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। गृहस्वामी के अनुसार करीब 5 तोला सोना और लगभग एक किलो चांदी के जेवर चोर उठा ले गए। इसके बाद चोरों ने पास ही स्थित हरीश सिंह के घर पर भी धावा बोला। वहां कमरे में सो रहे गृहस्वामी को चोरों ने बाहर से बंद कर दिया और घर में रखे जरूरी सामान को समेटकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने में लग गई। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में तहरीर प्राप्त हो गई है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में मूक-बाधिर बच्चों को ट्रेनिंग दी:यंग इंडिया संस्था ने बच्चों को गुड टच-बैड टच की दी जानकारी, दो दिन चलेगा शिविर
    Next Article
    हापुड़ सीट पर भाजपा से पहली पसंद बने उमेश राणा:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार प्रताप सिंह चौहान, कांग्रेस से इरफान कुरैशी; बाकी कैंडिडेट्स के बारे में जानिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment