Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में महिला आरक्षियों की पासिंग आउट परेड रिहर्सल:एसपी ने निरीक्षण कर कहा- अब प्रशिक्षण को वास्तविक जीवन में लागू करें

    2 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के रिजर्व पुलिस लाइंस में आगामी 26 अप्रैल को आयोजित होने वाली भव्य पासिंग आउट परेड (दीक्षांत परेड) को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को परेड ग्राउंड में रिक्रूट महिला आरक्षियों की रिहर्सल परेड आयोजित की गई, जिसका निरीक्षण पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने टोलीवार मार्च पोस्ट का बारीकी से अवलोकन किया और महिला आरक्षियों के अनुशासन, टर्नआउट व कदमताल के बेहतर समन्वय की सराहना की। उन्होंने इसे उच्च स्तरीय प्रशिक्षण का परिणाम बताया। रिहर्सल के दौरान आरक्षियों को देश की एकता, अखंडता और संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ का अभ्यास भी कराया गया, ताकि मुख्य समारोह में सभी प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित हो सके। पुलिस अधीक्षक ने रिक्रूट्स को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई आत्मरक्षा तकनीक, कानून की समझ और अनुशासन को अब वास्तविक परिस्थितियों में लागू करने का समय आ गया है। उन्होंने महिला आरक्षियों को मिशन शक्ति जैसे अभियानों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया और इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। इसके साथ ही उन्होंने पीड़ित केंद्रित पुलिसिंग पर जोर देते हुए कहा कि थाने आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्या का संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि इस बैच को साइबर अपराधों से निपटने सहित आधुनिक तकनीकी चुनौतियों के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। परेड के सफल आयोजन को लेकर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा, सजावट और अतिथियों की व्यवस्था समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह,प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शामली में युवक को गोली मारी, हालत गंभीर:पुरानी रंजिश के चलते हमला, पीछा कर मारी गोली
    Next Article
    नेपाल में जीप खाई में गिरी, मां-बेटी की मौत:महराजगंज की रहने वाले थे, 18 यात्री घायल गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment