Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में जमीनी विवाद दो पक्ष भिड़े, 6 लोग घायल:एक महिला गंभीर, जिला अस्पताल में कराया भर्ती,पुलिस जांच में जुटी

    3 hours ago

    2

    0

    सीतापुर के रामपुर कला थाना क्षेत्र के दहवा ग्राम पंचायत में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले, जिससे कुल छह लोग घायल हो गए, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, गांव में लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर बुधवार देर शाम को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया, जिसके बाद दोनों ओर से जमकर मारपीट हुई। पीड़ित पक्ष के वसीम ने आरोप लगाया है कि गांव के ही सलीम, कलीम और अलीम सहित करीब पांच लोगों ने मिलकर हमला किया। हमले में कई लोग घायल हो गए, जबकि एक महिला को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घायलों को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका उपचार जारी है। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद रामपुर कला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से शिकायत मिली है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी बोर्ड मूल्यांकन में सामूहिक नकल का मामला:ए-कॉपी काटकर बी-कॉपी नत्थी, सचिव ने दिए सख्त जांच के आदेश
    Next Article
    स्टॉक ट्रेडिंग के नाम पर 6.20 लाख की ठगी:प्रयागराज में शेयर में ट्रेडिंग का झांसा देकर पैसे ट्रांसफर कराए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment