Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में हाईवे पर तीन सांडों की लड़ाई, VIDEO:कार से टकराकर एक सांड घायल, कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त

    6 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के कमलापुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-30 पर सांडों की लड़ाई का एक वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। वीडियो में तीन से चार सांड आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं, जिससे हाईवे और सर्विस रोड पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि यह घटना बुधवार शाम कमलापुर कस्बे के पास की है, जहां अचानक कई सांड सड़क पर आमने-सामने आ गए और भिड़ गए। उनकी लड़ाई इतनी उग्र हो गई कि हाईवे से गुजर रहे वाहन चालकों को अपनी गाड़ियां रोकनी पड़ीं। कुछ देर के लिए दोनों ओर जाम जैसे हालात बन गए और लोगों में दहशत फैल गई। इसी दौरान लड़ाई के बीच एक सांड तेज रफ्तार से आ रही कार से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सांड सड़क पर गिरकर बेसुध हो गया, जबकि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, कार चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई और वह सुरक्षित बच गया। घटना के बाद कुछ समय तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने का प्रयास किया और सांडों को लाठी और पानी की मदद से सड़क से हटाया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो किसी राहगीर ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर सामने आया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में आवारा पशुओं की समस्या लगातार बढ़ रही है, जिससे आए दिन ऐसे हादसे हो रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इन पशुओं को पकड़कर सुरक्षित स्थानों पर भेजा जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिपाही गणेश कुमार बने जीएसटी इंस्पेक्टर:उन्नाव पुलिस लाइन में तैनात, सीजीएल-2025 में मिली सफलता
    Next Article
    अलीगढ़ में सड़क हादसे में घायल युवक की मौत:तयेरी बहन का अंतिम संस्कार कर लौटते समय हुआ था हादसा, दूसरी बहन भी घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment