Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में डॉक्टर ने रिवॉल्वर से गोली मारकर जान दी:बुलेट सिर के आर-पार, लाश देख पत्नी बेसुध; बेटा एयरफोर्स में है

    5 hours ago

    1

    0

    सीतापुर में एक सीनियर डॉक्टर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली चलने की आवाज सुनकर पत्नी दौड़कर मौके पर पहुंची। देखा पति खून से लथपथ बेड पर औंधे मुंह पड़े थे। गोली उनकी कनपटी को चीरती हुई दूसरी ओर से निकल गई थी। पास में रिवॉल्वर पड़ा था। नजारा देखकर पत्नी चीख पड़ी। चिल्लाकर पड़ोसियों को बुलाया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन मोहल्ले की शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे की है। पुलिस ने घटनास्थल से रिवॉल्वर कब्जे में ले लिया है। फोरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद पत्नी को गहरा सदमा लगा है। वह बेसुध हैं और कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं हैं। फिलहाल आत्महत्या की वजह सामने नहीं आ सकी है। पड़ोसियों ने बताया कि डॉक्टर अपनी पत्नी के साथ रहते थे। दोनों बेटे बाहर रहते हैं। नौकरानी सुनीता ने बताया कि दो दिन पहले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद दोनों में बातचीत बंद थी। अब पढ़िए पूरा मामला… सिविल लाइन मोहल्ले के रहने वाले डॉ. राजेंद्र चौधरी (69) आयुर्वेद के डॉक्टर थे। उनके पास BAMS की डिग्री थी। खैराबाद में उनकी क्लीनिक थी। डॉ. चौधरी अपनी पत्नी शक्ति चौधरी (65) के साथ रहते थे। पड़ोसियों ने बताया कि उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा दिवांश, एयरफोर्स में डॉक्टर हैं और खड़गपुर में तैनाती है। जबकि छोटा बेटा उत्तम, लखनऊ से एलएलबी की पढ़ाई कर रहा है। शुक्रवार दोपहर दोनों घर पर ही थे। लंच करने के बाद डॉ. चौधरी फर्स्ट फ्लोर पर अपने कमरे में चले गए। पत्नी नीचे ही कुछ काम करने लगी। दोपहर करीब एक बजे डॉ. चौधरी के कमरे से गोली चलने की आवाज आई। आवाज सुनकर पत्नी दौड़ते हुए फर्स्ट फ्लोर पर उनके कमरे में पहुंची। बेड पर डॉक्टर चौधरी की बॉडी पड़ी थी। महिला सिपाही पत्नी की देखरेख कर रही पत्नी शक्ति, कमरे का नजारा देखकर चीख पड़ी। आसपास के लोग कमरे में पहुंचे तो नजारा देखकर दंग रह गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। उधर, पत्नी घटना के बाद बेसुध हैं। बेटों के आने तक उनके पास एक महिला सिपाही को लगाया गया है। आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई सीओ सिटी विनायक भोसले ने बताया- घटना के बारे में पत्नी से पूछताछ की। उन्हें इतना सदमा लगा है कि वह कुछ भी नहीं बोल रही हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही कारणों का खुलासा हो सकेगा। बेटों को सूचना दे दी गई है। ------------------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- थप्पड़ के बदले भतीजी का गला काटा:आगरा में किराए को लेकर झगड़ा, 8 साल की बच्ची को मारकर लाश कनस्तर में छिपाई आगरा में जूता कारोबारी की 8 साल की बच्ची की गला काटकर हत्या कर दी गई। हत्या की वजह बदला है। 10 दिन पहले बकाया किराए को लेकर मामूली विवाद में बच्ची के चाचा ने किराएदार को थप्पड़ मारा। कमरे पर ताला लगा दिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रंप का ईरानी पावर प्लांट पर 10 दिन हमले रोकने का ऐलान, देखें दुनिया आजतक
    Next Article
    बरेली में पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी:बिल्डिंग खाली कराई गई, जांच के बाद फिर से शुरू काम; ATS कर रही जांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment