Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में बस की टक्कर से स्कूली छात्र की मौत:हादसे के बाद चालक बस लेकर फरार, पुलिस ने शुरू की तलाश

    14 hours ago

    2

    0

    सीतापुर के मानपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में कक्षा 6 के छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में शोक के साथ-साथ आक्रोश का माहौल है। मृतक की पहचान महताब खान (पुत्र जमीर अहमद) निवासी ग्राम बखरिया के रूप में हुई है, जो स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज, बलदेव नगर मानपुर का छात्र था। जानकारी के अनुसार, महताब रोज़ की तरह अपने घर से स्कूल के लिए निकला था। वह अभी मानपुर-परसेहरा मार्ग पर पहुंचा ही था कि तभी एक रोडवेज बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस की गति काफी अधिक थी, जिससे यह हादसा हुआ है। हादसे के बाद बस चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया, जिससे लोगों में आक्रोश और बढ़ गया। सूचना मिलते ही मानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मानपुर से परसेहरा मार्ग पर आए दिन तेज रफ्तार वाहनों के कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं। प्रभारी निरीक्षक आशुतोष का कहना है कि मामले में तहरीर मिलते ही केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मनरेगा और ग्रामरोजगार सेवकों ने शुरू की कलम बंद हड़ताल:विरोध प्रदर्शन कर सीएम के नाम भेजा ज्ञापन, वेतन भुगतान और नियमितीकरण की मांग
    Next Article
    हरदोई में दो नए बस स्टेशनों का लोकार्पण:परिवहन राज्य मंत्री ने किया उद्घाटन, बढ़ेगी क्षेत्रीय कनेक्टिविटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment