Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में आकाशीय-बिजली से 21 झोपड़ियां जलीं:3 की मौत; प्रशासन ने 2.58 लाख की तात्कालिक राहत दी, मृतकों के परिजनों को 12 लाख मिलेंगे

    3 hours ago

    2

    0

    सीतापुर के सदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सरैया चलाकापुर में शनिवार को हुए भीषण अग्निकांड ने कई परिवारों को बेघर कर दिया। आकाशीय बिजली गिरने से लगी आग ने देखते ही देखते गांव के एक हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में कुल 18 परिवार प्रभावित हुए, जबकि 21 झोपड़ियां जलकर पूरी तरह नष्ट हो गईं। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने और सामान निकालने में जुटे रहे, लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि कई परिवारों का सब कुछ जलकर राख हो गया। मासूम समेत 3 लोगों की मौत इस दर्दनाक हादसे में एक मासूम समेत तीन लोगों की मौत हो गई। घटना ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपए प्रति व्यक्ति के हिसाब से कुल 12 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है। ग्रामीणों के मुताबिक, आग लगने के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई थी। कई परिवारों के सामने अचानक सिर छिपाने का संकट खड़ा हो गया। 18 परिवारों को तात्कालिक आर्थिक मदद हादसे की गंभीरता को देखते हुए शासन और जिला प्रशासन ने तत्काल राहत कार्य शुरू कर दिया। प्रशासन की ओर से प्रति झोपड़ी 8 हजार रुपए की दर से कुल 1 लाख 68 हजार रुपए की सहायता राशि वितरित की गई है।प्रभावित 18 परिवारों को कपड़ों के लिए 2,500 रुपए प्रति परिवार के हिसाब से 45 हजार रुपए तथा घरेलू सामान और बर्तनों के लिए भी 2,500 रुपए प्रति परिवार के हिसाब से 45 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी गई है। इस तरह अब तक कुल 2 लाख 58 हजार रुपए की तात्कालिक राहत राशि प्रभावितों को उपलब्ध कराई गई है। 11 मकान गंभीर रूप से प्रभावित घटना के बाद जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. रविवार को गांव पहुंचे और मौके का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सामने आया कि हादसे में 11 मकान गंभीर रूप से प्रभावित हुए हैं। डीएम ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को राहत और पुनर्वास कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने पीड़ित परिवारों से बातचीत कर उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा भी दिलाया। मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत मिलेगा घर प्रशासन ने प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। सभी 18 प्रभावित परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि जिन परिवारों के घर पूरी तरह जल गए हैं, उन्हें जल्द से जल्द स्थायी छत उपलब्ध कराने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी। राहत और बचाव कार्य जारी गांव में प्रशासन की टीम लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है। पीड़ित परिवारों को जरूरी सहायता पहुंचाई जा रही है, ताकि वे इस संकट से उबर सकें। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रभावितों को इस कठिन समय में आवश्यक मदद उपलब्ध कराई जाएगी और उनके पुनर्वास के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का दावा:मोदी का विकास रथ बंगाल, असम जीतते हुए यूपी आएगा, जहां आंधी बहेगी
    Next Article
    अम्बेडकरनगर में छात्रों को मुफ्त AI कोर्स:11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण, 15 अप्रैल से शुरू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment