Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतामढ़ी में सनसनी! दफनाने के एक महीने बाद कब्र से निकाला गया 14 वर्षीय किशोरी का शव, दुष्कर्म और हत्या के आरोपों की होगी फॉरेंसिक जांच

    6 hours ago

    2

    0

    हार के सीतामढ़ी जिले से एक बेहद संवेदनशील और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी की संदिग्ध मौत के एक महीने से अधिक समय बाद, अदालत के आदेश पर सोमवार को उसके शव को कब्र से बाहर निकाला गया। परिजनों ने गांव के ही कुछ रसूखदार लोगों पर किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उसकी हत्या करने का संगीन आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को फॉरेंसिक और वैज्ञानिक जांच के लिए भेज दिया है ताकि मौत के असली कारणों और आरोपों की पुष्टि की जा सके।इसे भी पढ़ें: एलियंस के राज से उठा पर्दा? अमेरिका से कौन सा नया वीडियो आ गया सामने अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, किशोरी के साथ कथित तौर पर तीन अप्रैल को दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई थी, लेकिन इस मामले में प्राथमिकी एक माह से अधिक समय बाद सात मई को दर्ज कराई गई। बेलसंड के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) रविशंकर प्रसाद ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की ओर से सात मई को प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने रविवार को शव को कब्र से निकलवाया। उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “कथित दुष्कर्म और हत्या की घटना तीन अप्रैल को हुई थी, लेकिन इसकी जानकारी हमें एक माह से अधिक समय बाद मिली। चूंकि मामला पुराना था, इसलिए शव को कब्र से निकालने के लिए हमें अदालत के आदेश का इंतजार करना पड़ा।” एसडीपीओ ने बताया कि मामले में कम से कम पांच लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है, लेकिन अब तक किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है और न ही कोई गिरफ्तारी हुई है। परिजनों के अनुसार, घटना वाले दिन जब पीड़िता की मां रात करीब साढ़े दस बजे खेत से घर लौटीं तो उन्होंने अपनी 14 वर्षीय बेटी को लकड़ी की खाट पर घुटनों के बल पाया। उसके गले में दुपट्टा लिपटा हुआ था और उसका दूसरा सिरा छत की बांस की बल्लियों से बंधा हुआ था।इसे भी पढ़ें: क्या बहुत बड़े हमले की प्लानिंग में था ईरान? मक्का-मदीना पर सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय का चौंकाने वाला फैसला परिजनों का आरोप है कि अगले दिन सुबह करीब साढ़े आठ बजे, पीड़िता के पिता के मुंबई से लौटने से पहले ही, जहां वह मजदूरी करते हैं, नामजद आरोपियों ने उसकी मां की सहमति के बिना शव को गांव के कब्रिस्तान में दफना दिया। मृतका के ममेरे भाई ने बताया कि नामजद आरोपियों में से एक पीड़िता से शादी करना चाहता था और पढ़ाई के लिए जाते समय वह अक्सर उसे परेशान करता था। एसडीपीओ ने कहा, “हम फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद विस्तृत जांच की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इबोला वायरस ने इस देश में मचा दिया हाहाकार, 900 के पार पहुंची मामलों की संख्या, 119 मौत दर्ज
    Next Article
    Twisha Sharma Death Case | सुप्रीम कोर्ट ने न्यायपालिका पर लगे आरोपों पर जताया दुख, कहा- 'सनसनी न फैलाएं, CBI को निष्पक्ष जांच करने दें'

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment