Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संतकबीरनगर में गरज-चमक के साथ जोरदार बारिश:60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाएं, कई जगह जलजमाव, अगले तीन दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

    3 hours ago

    2

    0

    संत कबीर नगर जिले में सोमवार दोपहर मौसम ने अचानक करवट ली। तेज गरज-चमक के साथ जोरदार बारिश हुई और 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। सुबह तेज धूप के बाद दोपहर 12 बजे के करीब मौसम सुहाना हो गया था। बारिश दोपहर करीब 12 बजे शुरू हुई और दो घंटे से अधिक समय तक जारी रही। इस दौरान हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच गई थी। बारिश थमने के बाद भी आसमान में काले बादल छाए रहे और हवा 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती रही। बारिश के कारण सड़कों पर लोगों को रुककर बारिश थमने का इंतजार करते देखा गया। जिले के धर्मसिंहवा क्षेत्र में दो घंटे की बारिश से ही सड़कों पर जलजमाव हो गया, जिससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। खलीलाबाद शहर में भी बारिश धीमी होने के बाद सड़कों पर भीषण जाम लग गया। बाईपास से लेकर मधुकुंज तिराहा, गोला बाजार होते हुए मोती तिराहा तक वाहनों की लंबी कतारें देखी गईं। यातायात पुलिस बाईपास पर जाम हटाने और यातायात को सुचारू करने में जुटी रही। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने का अनुमान जताया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महराजगंज में मिशन शक्ति अभियान के तहत किया जागरूक:महिलाओं और बालिकाओं को दी जानकारी
    Next Article
    फिरोजाबाद में स्मार्ट मीटर के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन:अत्यधिक बिजली बिल की शिकायत पर एसएन विद्युत कार्यालय पहुंचीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment