Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संतकबीर नगर के बनकसिया चौकी पर ट्रेलर ने बेंच तोड़ा:ड्यूटी पर तैनात जवान बाल-बाल बचा, चौकी पर खतरा बढ़ा

    2 hours ago

    1

    0

    संत कबीर नगर जिले के मेंहदावल थाना क्षेत्र में बनकसिया पुलिस चौकी पर सोमवार देर रात एक ट्रेलर ने चौकी के सामने स्थित बेंच को टक्कर मार दी। इस हादसे में ड्यूटी पर तैनात पीआरडी जवान रमाशंकर मिश्र बाल-बाल बच गए। बेंच पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि रात का समय होने के कारण कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद चौकी में तैनात पुलिसकर्मियों में भय का माहौल है। यह चौकी सड़क से बिल्कुल सटकर बनी है, जिससे यहां तैनात कर्मियों को हमेशा जान का खतरा बना रहता है। पूर्व में भी इसी स्थान पर एक हादसे में जान जा चुकी है। मेंहदावल-बीएम सिटी मार्ग पर बनकसिया ग्राम पंचायत में यह पुलिस चौकी वर्ष 2003 के आसपास क्षेत्रीय सहयोग से बनाई गई थी। तत्कालीन थानाध्यक्ष आर.बी. वर्मा और पुलिस अधीक्षक श्यौदान सिंह की पहल पर इसका निर्माण हुआ था। बाद में जब यह मार्ग बीएम सिटी मार्ग के रूप में तब्दील होकर राष्ट्रीय राजमार्ग बना और इसका चौड़ीकरण हुआ, तो चौकी सड़क से बिल्कुल सट गई। इस मार्ग पर प्रतिदिन भारी संख्या में व्यावसायिक वाहन तेज रफ्तार से गुजरते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका हमेशा बनी रहती है। ग्राम पंचायत में पुलिस चौकी के लिए पर्याप्त जगह होने के बावजूद अभी तक नए भवन का निर्माण नहीं किया गया है। इसके चलते पुलिस टीम को असुरक्षित परिस्थितियों में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना पड़ रहा है। बनकसिया चौकी प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने कहा, “हम सभी को दुर्घटना का हमेशा डर बना रहता है, परंतु अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना हम सभी पुलिस टीम का दायित्व है।” ग्राम पंचायत मे पुलिस चौकी को लेकर पहले से ही पर्याप्त जगह है परंतु अभी वहा पर पुलिस चौकी का निर्माण नही किया गया है जिससे पुलिस चौकी के टीम को असुरक्षित अभी जिम्मेदारी का निर्वहन करना पड रहा है। विनोद कुमार सिंह चौकी प्रभारी बनकसिया* ने कहा है कि हम सभी को दुर्घटना का हमेशा डर बना रहता है परंतु अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना हम सभी पुलिस टीम का दायित्व है -
    Click here to Read more
    Prev Article
    दादरी दुर्गा मंदिर से चांदी का छत्र चोरी:सुबह में पुजारी के पहुंचने पर पता चला, पुलिस बदमाशों की कर रही तलाश
    Next Article
    चंदौली में युवक के ऊपर से गुजरी नीलांचल एक्सप्रेस, VIDEO:चेन पुलिंग कर बाहर निकाला गया, पूछने पर बोला- धक्का लगने से गिरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment