Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ससुरालवालों ने बहू को पीटने के बाद छत से फेंका:लखनऊ में पड़ोसियों ने पहुंचाया अस्पताल, गंभीर हालत में चल रहा इलाज

    4 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में पिता ने बेटी के ससुराल पक्ष पर मारपीट कर छत से नीचे फेंकने का आरोप लगाते मड़ियांव थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। गंभीर हालत में युवती का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित पिता का कहना है कि बेटी की कमर के नीचे गंभीर चोट आई है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बख्शी का तालाब के ग्राम गोहना निवासी नागेंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी दीप्ति सिंह उर्फ गोल्डी की शादी नौबस्ता पुलिया स्थित गायत्री नगर निवासी गौरव सिंह से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल में सास पुष्पा सिंह, ननद सुहानी सिंह, गौरव की मौसी शैल कुमारी, मौसा शीतलाबक्स सिंह और उनके बेटे विशाल छोटी-छोटी बातों पर विवाद और झगड़ा करते थे। फोन पर सूचना मिली कि बेटी के साथ मारपीट हुई है नागेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को उन्हें फोन पर सूचना मिली कि उनकी बेटी के साथ ससुराल वालों ने मारपीट की है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे। जहां पता चला कि गौरव सिंह शराब के नशे में था और उसने दीप्ति से विवाद शुरू किया। बात बढ़ने पर परिवार के अन्य लोगों ने भी मिलकर उसकी पिटाई की। इसके बाद जान से मारने की नीयत से उनकी बेटी को छत से नीचे फेंक दिया। आसपास के लोगों ने गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस कर रही मामले की जांच डॉक्टरों के अनुसार युवती की कमर के नीचे गंभीर चोटें आई हैं। परिवार ने मामले में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मामले में इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा का कहना है कि मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एसपी ने बिहार बार्डर पकहां घाट चौकी का किया निरीक्षण:तस्करी रोकने के लिए पुलिसकर्मियों को सख्त हिदायत, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी
    Next Article
    हजरतगंज ओमेक्स सिटी में गार्डों के साथ मारपीट:दबंगों ने लाठी-डंडो से किया हमला, दो लोग गंभीर घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment