Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुसाइड नोट ने मौत से बचाया, मेटा न भेजा अलर्ट:बीए के छात्र ने लिखा-मम्मी आपको बिना बताए जा रहा हूं, जहर पीने से पहले पुलिस घर पहुंची

    2 hours ago

    2

    0

    जैतपुर निवासी 17 साल का छात्र इंस्टाग्राम फ्रेंड से ब्रेकअप के बाद डिप्रेशन में आ गया। लड़की से मिलने से मना किया तो उसने सुसाइड करने की ठान ली। इंस्टाग्राम पर सुसाइड नोट पोस्ट कर दिया। लिखा- मम्मी आपको तकलीफ नहीं देना चाहता था, इसलिए मौत का कारण इस लेटर में लिखता जा रहा हूं। मुझे माफ कर देना। इस सुसाइड नोट ने ही छात्र की जिंदगी बचा ली। सुसाइड नोट पोस्ट करते ही मेटा ने यूपी पुलिस को अलर्ट भेजा। पुलिस ने भी बिना देर किए 11 मिनट में छात्र के घर पहुंचकर उसे बचा लिया। पढिए सुसाइड नोट में क्या लिखा था मम्मी, भैया, दीदी,आप के बिना बताए जा रहा हूं, इस दुनिया से। मेरे मरने के बाद मम्मी का ख्याल रखना। आप मम्मी को कभी मत रोने देना। । टेंशन बहुत सताती है। आज हिम्मत के बाद कोशिश करने जा रहा हूं। जिंदगी ने बहुत सताया है। सब लोग मुझसे परेशान रहे हैं। आज इस मैसेज के जरिए अपना संदेश लिख रहा हूं। अम्मी, मरते-मरते आपका बेटा रतनदीप से 17000 रुपये उधार दिया था, मुझे माफ करना। दीदी देना, अब रतनदीप पे हो जाए ले लेना।अम्मी, माफ कर देना मुझे, मैं आपके लिए कुछ भी नहीं कर पाया। ​आधी रात को आया 'इमरजेंसी अलर्ट' पुलिस के अनुसार घटना 3 मई की रात की है। बीए द्वितीय वर्ष के एक छात्र ने देर रात करीब 01:49 बजे इंस्टाग्राम पर एक सुसाइड नोट पोस्ट किया। इसमें उसने अपनी मां से माफी मांगते हुए लिखा, "अम्मी, मैं आपको तकलीफ नहीं देना चाहता था, इसलिए अपनी मौत का कारण इस लेटर में लिख रहा हूं।" पोस्ट होते ही मेटा कंपनी ने उत्तर प्रदेश पुलिस की मीडिया सेल को तुरंत ई-मेल के जरिए आपातकालीन अलर्ट भेजा। ​लोकेशन ट्रेस होते ही दौड़ी पुलिस सूचना मिलते ही पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने मीडिया सेल को तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए। तकनीकी टीम ने छात्र की लोकेशन ट्रेस की और थाना जैतपुर पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम बिना समय गंवाए छात्र के घर पहुंची और कमरे का दरवाजा खोला। वहां का नजारा देख पुलिसकर्मी भी दंग रह गए। छात्र के एक हाथ में कीटनाशक की बोतल थी और पास ही एक मोटी रस्सी रखी थी। पुलिसकर्मियों ने फुर्ती दिखाते हुए छात्र के हाथ से बोतल छीनी और उसे शांत कराया। ​ थाना प्रभारी जैतपुर दीपक कुमार ने बताया कि पूछताछ में छात्र ने बताया कि वो बीए सेकेंड ईयर में पढ़ता है। इंस्टाग्राम के जरिए उसकी एक युवती से दोस्ती हुई थी। काफी समय से दोनों एक दूसरे से बात कर रहे थे। उनकी आपस में कभी मुलाकात नहीं हुई। मगर, हाल के दिनों में उनके बीच में विवाद हुआ। दोनों के बीच में ब्रेकअप हो गया। युवती उससे बात नहीं कर रही थी। इससे वो डिप्रेशन में आ गया। उसने सुसाइड का मन बनाया। उसने बचने की कोई गुंजाइश न रहे, इसलिए जहर और फांसी दोनों की योजना बनाई थी। पुलिस ने काउंसलिंग की थाना प्रभारी ने बताया कि जब पुलिस टीम छात्र के घर पहुंची तो गेट बंद था। परिजनों को उठाया। घर में मां और भाई थे। उन्हें सुसाइड के बारे में कुछ भी पता नहीं था। छात्र दूसरे कमरे में था। वो भागकर उसके कमरे में पहुंचे। गेट खुलवाया। अंदर देखा तो छात्र के हाथ में कीटनाशक की बोतल थी। बराबर में मोटी रस्सी भी रखी थी। उसने बताया कि वो नहीं चाहता था कि जिंदा बचे, इसलिए जहर पीने के बाद फांसी भी लगाना चाहता था। स्थिति सामान्य होने के बाद पुलिस ने छात्र की काउंसिलिंग की और परिजनों को सौंपा, जिसके बाद छात्र ने भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने का वादा किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुढ़वा मंगल पर उन्नाव में शरबत बांटा गया:ब्रह्मसभा ने हनुमान चालीसा का पाठ कर की पूजा-अर्चना
    Next Article
    ललितपुर में आंधी-बारिश से 36 गांवों की बिजली गुल:महरौनी मार्ग पर पेड़ गिरे, मंडी में कई क्विंटल गेहूं भीगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment