Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सास की हत्याकर बहू ने जेवर उतारे, ताकि लूट लगे:3 दिन पहले रची साजिश; लखनऊ में बेटे की उम्र के प्रेमी के लिए वारदात

    8 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में सास की गला दबाकर हत्या मामले में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। 36 साल की आरोपी बहू और उसके 21 साल के प्रेमी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि 3 दिन पहले हत्या की साजिश रची थी। वारदात को लूट दिखाने का प्लान बनाया। इसलिए हत्या के बाद लाश से जेवर उतारकर छिपा दिए। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर जेवर बरामद कर लिए हैं। घटना महानगर थाना क्षेत्र के निशांतगंज की है। 21 मार्च यानी शनिवार को यहां रहने वाली निर्मला देवी (69) का शव घर में मिला था। पुलिस ने रविवार को स्निफर डॉग की मदद से मामले का खुलासा कर बहू और उसके प्रेमी को जेल भेज दिया था। परिजनों ने निर्मला देवी का भैंसाकुंड पर अंतिम संस्कार कर दिया है। आरोपी बहू का 18 साल का बेटा और दो बेटियां अपने पिता के साथ घर पर ही हैं। घर में 8 किराएदार रहते हैं निर्मला देवी निशातगंज गली नंबर-3 में रहती थीं। उनका बेटा बेटा त्रिदेश वर्मा (40), बहू रंजना वर्मा, पोता आदित्य, पोती अंशिका (15) और सांवी (डेढ़ साल) भी उनके साथ रहते थे। निर्मला के पति राजाराम वर्मा सचिवालय से रिटायर्ड थे। उनकी 2 साल पहले मौत हो चुकी है। त्रिदेश बिजली विभाग में किला पावर हाउस में संविदा पर तैनात है। पोता डिलीवरी बॉय का काम करता है। दो मंजिला मकान के ग्राउंड फ्लोर पर निर्मला का परिवार रहता है। फर्स्ट फ्लोर पर 8 किराएदार हैं। इसमें ही एक कमरे में बहू रंजना का प्रेमी राजन शर्मा (21) भी रहता था। पोते ने देखा दादी का शव पुलिस के मुताबिक, 21 मार्च को त्रिदेश ड्यूटी पर था। बहू रंजना और छोटी बेटी सांवी घर पर थीं। पोता डिलीवरी देने चला गया था। बड़ी बेटी अंशिका मामा के घर उन्नाव गई थी। पोता शाम 4 बजे घर लौटा। अंदर जाकर देखा तो कमरे में दादी के हाथ-पैर बंधे थे और वह बेहोश पड़ी थीं। पोते ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आसपास के लोग आए उन्होंने चेक किया तो निर्मला देवी की मौत हो चुकी थी। इस पर उसने पिता को फोन कर बुलाया और मां को भी कॉल किया। मां रंजना थोड़ी देर बाद राजन के साथ घर पहुंची। डॉग सूंघते हुए प्रेमी के पास जाकर रुका, CCTV बंद मिला बहू रोते हुए सबसे पूछने लगी कि इन्हें क्या हो गया है। घटना के बाद मौके पर फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड पहुंचा। डॉग सूंघते हुए प्रेमी राजन के पास जाकर रुक गया। आसपास खड़े सभी लोग हक्के-बक्के रह गए। पुलिस ने CCTV चेक किए तो दोपहर 2 से शाम 4 बजे के बीच कैमरे बंद मिले। इससे पुलिस को संदेह हो गया कि कोई घर का ही व्यक्ति इसमें शामिल है। 4 बजे के बाद के फुटेज में बहू प्रेमी के साथ बाहर दिखाई दी। इसके बाद पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले गई। 3 महीने बाद ही दोनों की नजदीकियां बढ़ गई पुलिस पूछताछ में सामने आया कि सास को बहू का राजन से मेलजोल पसंद नहीं था। तीन साल पहले गौरया कुरी शिवान बिहार निवासी राजन शर्मा मकान में किराए पर रहने आया था। तीन-चार महीने गुजर जाने के बाद ही रंजना से राजन की बातचीत होने लगी। दोनों एक दूसरे के नजदीक आ गए। प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। परिवार को लग गई थी भनक पुलिस ने बताया कि दोनों के प्रेम प्रसंग की भनक पति व सास को लग गई थी। रंजना का अपने पति से आए दिन झगड़ा होता रहता था। निर्मला देवी को यह बात बहुत बुरी लगती थी। वह अपने लड़के त्रिदेश का पक्ष लेती थी। 3 दिन पहले से ही अपना खाना अलग बनाने लगी थी। इस बीच रंजना ने राजन के साथ मिलकर अपनी सास को मारने की योजना बनाई। घटना वाले दिन रंजना ने राजन को बुलाया। सास के हाथ-पैर रस्सी से बांधे, फिर गला दबा दिया। पुलिस के मुताबिक, किसी को उन पर शक न हो, इसलिए दोनों ने घर का CCTV बंद कर वारदात की थी। फिर कार से बाहर भाग गए। कुछ दूर जाकर सीसीटीवी को मोबाइल से ऑन कर दिया था। जब बेटे ने मां को कॉल किया तो दोनों को लगा कि अगर घर नहीं लौटे तो पकड़े जाएंगे। घबराहट में दोनों वापस घर आ गए थे। अंडर-16 क्रिकेट टीम का खिलाड़ी था राजन एसीपी के मुताबिक, हत्यारोपी राजन ने पूछताछ में बताया कि वह क्रिकेटर भी रहा है। अंडर 16 क्रिकेट टीम का सदस्य रहा है। आगे सेलेक्शन न होने पर उसने क्रिकेट छोड़ दिया। तीन साल से रंजना के घर में किराए पर रह रहा था। रंजना ने उसे रुपये देकर कार खरीदवाई थी। वह कार को टैक्सी में चलाता था। एसीपी ने बताया कि यह पता किया जा रहा है कि वह अंडर 16 कहां से खेला है? ------------------ संबंधित खबर भी पढ़िए… किराएदार के प्यार में बहू ने सास को मार डाला:लखनऊ में हाथ-पैर बांधकर गला दबाया, CCTV बंद किए; खोजी कुत्ते ने पकड़ा लखनऊ में 36 साल की बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर सास की हत्या कर दी। हाथ-पैर रस्सी से बांधे, फिर गला दबा दिया। वजह थी- सास प्रेमी से मिलने का विरोध करती थी। पुलिस के मुताबिक, किसी को उन पर शक न हो, इसलिए दोनों ने घर का CCTV बंद कर वारदात की। फिर कार से बाहर भाग गए। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    'पवन सिंह को स्टेज पर थप्पड़ मारना चाहिए था':हरियाणवी एक्ट्रेस की कमर छूने पर महिला आयोग सख्त; 2 अप्रैल को सुनवाई के लिए बुलाया
    Next Article
    प्रयागराज अलोपशंकरी मंदिर की दुकान में भीषण आग लगी:4 फिट ऊंची लपटे उठीं, लाखों का सामान जला, शॉर्ट सर्किट की आशंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment