Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सूर्यवंशी बने दुनिया के सबसे युवा टी-20 कप्तान:15 साल 232 दिन की उम्र में बिहार की कमान संभाली; सूर्यकुमार की 15 बॉल पर फिफ्टी

    16 hours ago

    1

    0

    भारत के घरेलू टी-20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का नया सीजन आज से शुरू हो गया। शनिवार को 19 मैच हो रहे हैं। वैभव सूर्यवंशी ने टी-20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे युवा कप्तान होने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। वहीं, भारतीय टीम से बाहर चल रहे पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सिर्फ 15 बॉल पर हाफ सेंचुरी जमा दी है। बिहार-सौराष्ट्र मैच में बना सूर्यवंशी का रिकॉर्ड इंदौर के होल्कर स्टेडियम में बिहार और सौराष्ट्र के बीच मैच खेला गया। वैभव 15 साल और 232 दिन की उम्र में बिहार की कप्तानी कर रहे हैं। इसके साथ ही वे इस फॉर्मेट में अब तक के सबसे युवा कप्तान बन गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड क्रोएशिया के जैक वुकुसिक के नाम था। उन्होंने 7 अगस्त 2025 को साइप्रस के खिलाफ 17 साल और 311 दिन की उम्र में अपनी टीम की कप्तानी की थी। सौराष्ट्र ने बिहार को 5 विकेट से हराया सौराष्ट्र ने बिहार को 5 विकेट से हरा दिया। बिहार की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 137 रन ही बना सकी। सूर्यवंशी ने 12 गेंदों पर 18 रन बनाए। सौराष्ट्र ने 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। सूर्यकुमार ने हैदराबाद के खिलाफ जमाई हाफ सेंचुरी भारत के पूर्व टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कोलकाता में हैदराबाद के खिलाफ मैच में 15 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। उनकी नाबाद 60 रन की पारी की मदद से मुंबई ने हैदराबाद को 7 विकेट से हरा दिया। मुंबई ने 173 रन का लक्ष्य 13.1 ओवर में हासिल कर लिया। चंडीगढ़ ने बड़ौदा को 3 विकेट से हराया चंडीगढ़ ने बड़ौदा को 3 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ौदा ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 148 रन बनाए। कप्तान क्रुणाल पंड्या 40 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि शिवालिक शर्मा ने 45 रन की पारी खेली। चंडीगढ़ की ओर से भगमेंदर लाथर ने 2 विकेट लिए। संदीप शर्मा, चिरागवीर धिंडसा और शिवम भांबरी को 1-1 विकेट मिला। पुडुचेरी ने महाराष्ट्र को 15 रन से हराया पुडुचेरी ने महाराष्ट्र को 15 रन से हराया।पहले बल्लेबाजी करते हुए पुडुचेरी ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 204 रन बनाए। भानु आनंद और परमीश्वरन शिवरामन ने 46-46 रन की पारी खेली, जबकि पुगाझेंडी आकाश ने 14 गेंदों पर 42 रन बनाए। पंजाब ने हरियाणा को 4 विकेट से हराया पंजाब ने हरियाणा को 4 विकेट से हरा दिया। इंदौर के डेली कॉलेज ग्राउंड पर हरियाणा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 190 रन बनाए। पंजाब ने 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। ------------------------------------------------ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के लिए तेज गेंदबाज बरार स्क्वॉड में:कुलदीप यादव बाहर, पंत भी टीम से जुड़े; 19 नवंबर से पहला टेस्ट तेज गेंदबाज गुरनूर बरार को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। वहीं, स्पिनर कुलदीप यादव को टेस्ट टीम से रिलीज कर दिया गया है। वे अब भारत में घरेलू क्रिकेट खेलेंगे। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंडर-19 एशिया कप फाइनल में भारत का स्कोर-61/0:लक्ष्य और आर्यवीर सहवाग के बीच अर्धशतकीय साझेदारी; पाकिस्तान ने दिया 338 रन का टारगेट
    Next Article
    न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के लिए तेज गेंदबाज बरार को मौका:कुलदीप बाहर, पंत भी टीम से जुड़े; 19 नवंबर से पहला टेस्ट

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment