Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुरक्षाबलों ने CRPF-पोस्ट पर हमला करने वाले आतंकी को घेरा:मस्जिद में छिपा, सरेंडर से इनकार; दो दिन पहले एनकाउंटर में घायल हो गया था

    4 hours ago

    1

    0

    जम्मू-कश्मीर में CRPF पोस्ट पर हमला करने वाले लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी लतीफ भट को सुरक्षा बलों ने कुलगाम में घेर लिया है। बुधवार सुबह मुठभेड़ शुरू हो गई है। कश्मीर पुलिस ने यह जानकारी दी है। सुरक्षा बलों ने लतीफ भट को पकड़ने के लिए कुलगाम के जंगलपोरा इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। सूत्रों के अनुसार लतीफ एक मस्जिद में छिपा है। सुरक्षा बलों ने स्थानीय लोगों की मदद से लतीफ से वीडियो कॉल की। उसे सरेंडर करने को कहा। यह भी आश्वासन दिया कि "हम तुम्हारे साथ हैं।" इस पर लतीफ कहता है- मुझे अल्लाह से मुलाकात करना है। बहुत खुश हूं मैं। अल्लाह को देखूंगा। सरेंडर नहीं करूंगा। सुनिए लतीफ और सुरक्षा बलों की बातचीत… लतीफ भट दो दिन पहले हुई एक मुठभेड़ में घायल हो गया था, लेकिन वहां से भाग निकलने में कामयाब रहा था। उसने निसार के साथ मिलकर 11 नवंबर को नौपोरा अखरान में CRPF की पोस्ट पर फायरिंग की थी। इसमें तीन जवान घायल हुए थे। सुरक्षाबलों ने 16 नवंबर को इनमें से एक आतंकी उमर को मार गिराया। सेना ने पहले लतीफ के मारे जाने की बात कही थी। बाद में बताया कि उसके पैर में गोली लगी है। आतंकी जिसकी तलाश है…. हमले से पहले 6 महीने तक निसार ने पनाह दी 11 नवंबर के कुलगाम हमले में शामिल उमर निसार डार ने लश्कर कमांडर लतीफ भट को छह महीने तक पनाह दी थी। दोनों ने हमले से पहले कई इलाकों की रेकी की। सोमवार को मुठभेड़ में उमर मारा गया, जबकि भट भाग निकला। मंगलवार को भी ड्रोन और खोजी कुत्तों की मदद से तलाश जारी रही। रिपोर्ट्स के मुताबिक, निसार ने घर से जाने के बाद 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' (TRF) जॉइन कर लिया था। गुट में शामिल होने के महज एक हफ्ते बाद ही उसने अपनी जान गंवा दी। --------------- ये खबर भी पढ़ें… CRPF कैंप पर हमला करने वाले 2 आतंकियों का VIDEO: जवानों पर फायरिंग से पहले रेकी की थी; एक एनकाउंटर में मारा गया, एक लापता जम्मू-कश्मीर में CRPF की पोस्ट पर फायरिंग करने वाले आतंकियों का मंगलवार को CCTV फुटेज सामने आया है। इसमें आतंकी मोहम्मद लतीफ भट और उमर निसार डार CRPF कैंप की रेकी करता दिख रहा है। 56 सेकेंड के वीडियो में टैक्सी से दोनों आतंकी उतरते दिखे। पहले लतीफ फिर उमर उतरा और कैंप की ओर बढ़ गए। दोनों की कैंप की ओर जाते एक फोटो भी सामने आई है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    शादी की जिद में खूनी अंजाम! बाल पकड़कर घसीटा, ट्रायल रूम में कत्ल; शबनम मर्डर केस की इनसाइड स्टोरी
    Next Article
    CRPF ने सुरक्षा बढ़ाई-जवान ड्यूटी पर मोबाइल नहीं चला सकेंगे:बुलेटप्रूफ जैकेट और हेलमेट पहनना भी जरूरी; कुलगाम आतंकी हमले के बाद एक्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment