Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सरकार न होने के बावजूद कराया विकास:हुसैनगंज विधायक ऊषा मौर्या का दावा- पूरे नंबर की हकदार, मेडिकल कॉलेज बनवाने का सपना है

    1 hour ago

    1

    0

    फतेहपुर जिले की हुसैनगंज विधानसभा से समाजवादी पार्टी की विधायक ऊषा मौर्या का दावा है कि विपक्ष में रहने के बावजूद उन्होंने क्षेत्र में सड़क, लाइट और जनसुविधाओं पर व्यापक काम कराया है। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने विकास कार्यों को प्राथमिकता दी और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास किया। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में विधायक ने बेबाकी से सवालों के जवाब दिए। पढ़िए पूरा इंटरव्यू… सवाल: 4 साल के काम को देखते हुए खुद को 10 में से कितने नंबर देंगी? जवाब: मुझे तो पूरे नंबर मिलने चाहिए, क्योंकि सरकार हमारी नहीं होने के बावजूद हमने काफी विकास कार्य कराए हैं। जहां आजादी के बाद सड़क नहीं बनी थी, वहां सड़क निर्माण कराया। सदन में भी बड़े सड़क मार्गों के लिए संघर्ष किया। हमने 100 प्रतिशत में से 20 प्रतिशत काम अभी तक पूरा कर लिया है, जबकि एक साल अभी बाकी है। सवाल: आपने क्षेत्र में कौन-कौन से विकास कार्य कराए? जवाब: हमने कई प्रमुख सड़कों का निर्माण कराया, जैसे चीत से चौहट्टा मकनपुर तक 12 किलोमीटर मार्ग, सीर से जमरवा रोड, सेहरा से नरौली, मंडवा रोड से सेमराहा, हठगांव से टेकारी, शाहपुर से पट्टी रोड और गौती से एकैना मार्ग। हर ग्राम सभा में हाईमास्ट लाइट लगवाई गई। महापुरुषों के नाम पर स्मृति द्वार बनवाए गए, जिनमें डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम, मुलायम सिंह यादव, जनेश्वर मिश्र और मेरे पति स्व. मुन्ना लाल मौर्या के नाम शामिल हैं। सवाल: ऐसा कौन सा काम है जो अभी तक पूरा नहीं हो पाया? जवाब: हमारे क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी है। हठगांव के सरकारी अस्पताल में आसपास के 50 गांवों के लोग इलाज के लिए आते हैं, लेकिन सुविधाएं पर्याप्त नहीं हैं, खासकर महिलाओं के लिए। डॉक्टर और संसाधनों की कमी के कारण मरीजों को जिला अस्पताल रेफर करना पड़ता है। हमने यहां टीन शेड, प्याऊ और बैठने की व्यवस्था कराई है। इसके अलावा मेरा सपना है कि यहां एक मेडिकल कॉलेज बने, जहां बच्चों को पढ़ाई और इलाज दोनों की सुविधा मिल सके। सवाल: क्या इस बार भी आप टिकट की दावेदार हैं? जवाब: टिकट का फैसला पार्टी नेतृत्व करता है। हाल ही में अखिलेश यादव जिले में आए थे और उन्होंने सहयोग की बात कही थी। वर्तमान विधायक होने के नाते मेरी दावेदारी तो बनती है। सवाल: क्या इस बार आपको टिकट मिलेगा? जवाब: मुझे विश्वास है कि मेरे द्वारा कराए गए विकास कार्यों और जनता की मांग के आधार पर पार्टी मुझे फिर से मौका देगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमोनिया रिसाव के बाद धमाका, कोल्ड स्टोरेज की बिल्डिंग ढही:20 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका, प्रयागराज में हादसा
    Next Article
    मानव जीवन के इतिहास की गुत्थी सुलझाने BHU पहुंचे वैज्ञानिक:ASI भी करेगा मदद, प्रो वलिम्बे बोले- 10 हजार पहले मानव का नहीं हुआ बाहर आगमन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment