Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सराफा बाजार में गोल्ड अप्रेजल एंड वैल्युएशन कोर्स शुरू:व्यापारियों को मिली आधुनिक तकनीक की ट्रेनिंग, तीन दिन तक कई जिलों के ज्वैलर्स शामिल होंगे

    3 hours ago

    2

    0

    मेरठ में सर्राफा कारोबार को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में एक नई पहल की गई है। शनिवार को मंदिर महादेव, सराफा बाजार में गोल्ड अप्रेजल एंड वैल्युएशन कोर्स का शुभारंभ किया गया। इस कोर्स का आयोजन मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन एवं नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, वेदव्यास पुरी के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। तीन दिवसीय इस कोर्स में देहरादून, शामली, बिजनौर, पटियाला, बरेली, उत्तराखंड, गुरुग्राम, नजीबाबाद समेत विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे सर्राफा कारोबारियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों को सोना-चांदी एवं अन्य धातुओं के मूल्यांकन, शुद्धता जांच और व्यापार से जुड़ी आधुनिक तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों को बदलते समय के साथ नई तकनीकों को अपनाने, सही मूल्यांकन करने और ग्राहकों का भरोसा मजबूत करने के गुर सिखाए गए। इस पहल को सर्राफा कारोबार में पारदर्शिता और पेशेवर दक्षता बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। इस अवसर पर एनआईजेटी के प्रेसिडेंट प्रदीप कुमार अग्रवाल, सेक्रेटरी दीपक रस्तोगी, एमबीटीए के महामंत्री विजय आनंद, शिक्षक यश रस्तोगी एवं प्रिंसिपल डॉ. बी.बी. अग्रवाल मौजूद रहे। एमबीटीए के महामंत्री विजय आनंद ने एनआईजेटी द्वारा आयोजित इस प्रोत्साहन कार्यक्रम की सराहना करते हुए सभी प्रतिभागियों का आभार जताया। वहीं, प्रेसिडेंट प्रदीप कुमार अग्रवाल ने सभी आए हुए व्यापारियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम भविष्य में सर्राफा व्यवसाय को नई दिशा देंगे। व्यापारियों का मानना है कि इस तरह के कोर्स से उन्हें आधुनिक तकनीकी ज्ञान मिलेगा, जिससे न केवल उनका कारोबार मजबूत होगा, बल्कि क्षेत्रीय सर्राफा बाजार को भी नई पहचान मिलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्कूल जा रही बच्ची पर कुत्तों ने किया हमला:मेरठ के प्रहलाद नगर की घटना CCTV में कैद ,चीख सुनकर पहुंचे लोग
    Next Article
    हाथरस में 231 साल पुरानी गणगौर शोभायात्रा निकली:भक्तों की भीड़ उमड़ी, देर रात तक शोभायात्रा की धूम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment