Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिर पर ईंट रख नंगे पांव स्कूल पहुंचे सपा विधायक:अमिताभ बाजपेई ने स्मार्ट क्लास रूम का शिलान्यास किया, 10 दिन बाद कुर्ता और जूते पहने

    14 hours ago

    2

    0

    कानपुर के परमट मंदिर से परमट प्राथमिक विद्यालय तक सोमवार को सपा विधायक अमिताभ बाजपेई सिर पर शिलापट रखकर नंगे पांव पैदल पहुंचे। उनके साथ पत्नी वंदना बाजपेई भी मौजूद रहीं। करीब 500 मीटर लंबे रास्ते में कई जगह समर्थकों ने फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया। परमट स्थित प्राथमिक विद्यालय में पत्नी के साथ शिलान्यास पूजा की। यहां विधायक निधि से तीन स्मार्ट क्लास रूम बनाए जाएंगे। अमिताभ बाजपेई मंदिर गेट से उन्हीं शिलापट को सिर पर रखकर लाए, जिनका उन्होंने पहले अपने काकादेव स्थित आवास से वर्चुअल शिलान्यास और पूजन किया था। शिलान्यास के बाद अमिताभ के बेटे शिखर बाजपेई ने पिता के पैर धोए। उसके बाद जूते पहनाए। बेटे ने कुर्ता दिया, जिसे अमिताभ बाजपेई ने पहना। बता दें कि 10 दिन पहले यानी 15 मई को विधायक ने संकल्प लिया था कि जब तक स्कूल निर्माण कार्य शुरू नहीं होगा, तब तक वह कुर्ता, शर्ट और चप्पल नहीं पहनेंगे। अमिताभ बाजपेई ने कहा कि प्रशासन ने अब स्कूल के लिए जगह चिन्हित कर दी है और उसका ले-आउट भी उन्हें मिल गया है। उन्होंने इसे गांधीवादी तरीके से किए गए सत्याग्रह की जीत बताते हुए कहा कि अब निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। आज की 4 तस्वीरें देखिए- अब पढ़िए पूरा मामला… परमट प्राथमिक विद्यालय सपा विधायक के आर्यनगर विधानसभा क्षेत्र में आता है। 15 मई को यहां 3 स्मार्ट क्लास रूम का शिलान्यास सपा विधायक अमिताभ बाजपेई करने वाले थे। इससे पहले 13 मई को आर्यनगर से सपा विधायक अमिताभ बाजपेई मजदूरों को साथ लेकर विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंच गए। जैसे ही इसकी सूचना आर्यनगर के बीजेपी से पूर्व प्रत्याशी सुरेश अवस्थी को मिली, वो मौके पर पहुंच गए। सपा विधायक और बीजेपी के समर्थक भी वहां पहुंच गए। इसी स्कूल में कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी की निधि से बाउंड्रीवाल और एक स्मार्ट क्लास बनाया जाना है। इस दौरान सुरेश अवस्थी और विधायक समर्थकों के बीच नोकझोंक और नारेबाजी भी हुई। इसके बाद विधायक अमिताभ बाजपेई स्कूल के बाहर धरने पर बैठ गए, जिसके बाद पुलिस उन्हें डीसीपी सेंट्रल कार्यालय ले गई। सपा विधायक अमिताभ बाजपेई का कहना था कि वह स्कूल में तीन स्मार्ट क्लास रूम अपनी निधि से बनवाना चाहते हैं। उनके पास एनओसी और वर्क ऑर्डर है। लेकिन, भाजपा नेता ने स्कूल के काम में रोडा पैदा कर दिया, मजदूरो के साथ बदतमीजी की। वहीं, भाजपा नेता सुरेश अवस्थी का कहना था कि सांसद निधि से एक स्मार्ट क्लास और स्कूल की बाउंड्री कराने के लिए उनके पास एनओसी है। इसका शिलान्यास 14 मई को सांसद द्वारा किया जाना था। 15 मई की देखिए 2 तस्वीरें… सपा विधायक को पुलिस ने हाउस अरेस्ट किया 14 मई को सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी ने एक वीडियो जारी किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह शुक्रवार (15 मई) को स्कूल का शिलान्यास करेंगे। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया। 15 मई की सुबह तीन थानों की फोर्स उनके घर पहुंची और चारों ओर बैरिकेडिंग कर दी गई। पुलिस ने सपा विधायक को नोटिस भी दिया और कहा कि शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था बिगड़ सकती है। विधायक के हाउस अरेस्ट होने की जानकारी मिलते ही सपा समर्थक उनके घर के बाहर पहुंच गए और जमकर नारेबाजी करने लगे। माहौल बिगड़ता देख पुलिस ने उन्हें वहां से हटा दिया। सपा विधायक ने डमरू बजाकर घर में शिलाओं की पूजा की 15 मई की सुबह करीब 11 बजे विधायक अमिताभ बाजपेयी डमरू लेकर पत्नी के साथ घर से निकलने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे जाने से रोक दिया। इसी दौरान सीसामऊ से विधायक नसीम सोलंकी के पति इरफान सोलंकी भी अमिताभ बाजपेई के घर पहुंच गए। इसके बाद अमिताभ बाजपेई ने घर के अंदर ही वर्चुअल तरीके से पांच शिलाओं (पत्थरों) की पूजा की। इस दौरान उन्होंने मीडिया कर्मियों के सामने अपना कुर्ता उतारकर फेंक दिया। कहा, वह संकल्प लेते हैं कि जब तक शिलान्यास नहीं कर लेंगे, तब तक वह कुर्ता और जूता-चप्पल नहीं पहनेंगे। उन्होंने डमरू भी बजाया और कहा कि बच्चों का सपना अधूरा है, जिसे बाबा भोलेनाथ पूरा करेंगे। इसके बाद उन्होंने अपने काकादेव स्थित घर पर वर्चुअल शिलान्यास किया और पत्नी वंदना बाजपेयी के साथ परमट स्थित श्री बाबा आनंदेश्वर मंदिर में दर्शन-पूजा की। इसके बाद वे परमट क्षेत्र में पहुंचे और स्थानीय लोगों से मिले। इस दौरान वे नंगे पैर और बिना कुर्ता पहने नजर आए। उन्होंने लोगों के साथ चाय पर भी चर्चा की। नेताओं से मिले अमिताभ बाजपेई, 3 तस्वीरें देखिए… कार्यकर्मों में बिना कुर्ता पहने शामिल होते रहे 15 मई को शपथ के बाद से अमिताभ बाजपेयी नंगे पैर और बिना शर्ट, कुर्ते के कार्यक्रमों में पहुंचते रहे। 21 मई और 22 मई को उन्होंने दो प्राथमिक स्कूलों में स्मार्ट क्लास रूम का उद्घाटन किया। इनमें से एक उद्घाटन उन्होंने भाजपा के दिवंगत पार्षद की पत्नी से कराया। इसी बीच वे तीन दिन लखनऊ में भी रहे। इस दौरान उन्होंने पार्टी की बैठकों में हिस्सा लिया और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय से कानपुर के प्राथमिक विद्यालय से जुड़े मामले पर बातचीत की। इसके बाद 24 मई को उन्होंने कानपुर की 100 साल से भी अधिक पुरानी अशोक पॉलिटिकल लाइब्रेरी के पुनर्निर्माण काम का उद्घाटन किया। …………………………. ये खबर भी पढ़ें… अमेरिकी विदेश मंत्री ने पत्नी के साथ ताजमहल देखा: डायना बेंच पर फोटो खिंचवाई, गाइड से ताज को लेकर सवाल पूछे; जयपुर के लिए रवाना अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने पत्नी जेनेट रूबियो के साथ सोमवार को ताजमहल देखा। दोनों ने डायना बेंच पर बैठकर फोटो खिंचवाए। 41 डिग्री तापमान में मार्को रूबियो 45 मिनट तक ताजमहल परिसर में घूमे। जेनेट ने ताज को देखकर कहा- बेहद खूबसूरत। गाइड नितिन सिंह से दोनों ने ताजमहल की नक्काशी के बारे में जानकारी ली और कई सवाल पूछे। मार्को काले कोट-पैंट में, जबकि जेनेट ग्रे रंग के गाउन में नजर आईं। दोनों ने काला चश्मा भी लगाया हुआ था। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में बाइक टकराने पर बाप-बेटे की हत्या:ईंट-हेलमेट से पीटा, फिर चाकू मारे, VIDEO सामने आया
    Next Article
    गर्लफ्रेंड की शर्त पूरी करने यूपी से दतिया पहुंचा युवक:कलेक्ट्रेट में बेहोश होकर गिरा, कलेक्टर मिले तो बोला- अब ब्रेकअप होने से बच गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment