Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपाइयों ने मनाई राम मनोहर लोहिया की जयंती:फतेहपुर में चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया याद, गोष्ठी का भी आयोजन

    2 hours ago

    1

    0

    फतेहपुर जिले में समाजवादी पार्टी (सपा) ने महान समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती मनाई। शहर स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए, जिसके बाद एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने डॉ. लोहिया के विचारों को साझा किया। उन्होंने कहा कि डॉ. लोहिया का मानना था कि “असली आजादी तभी आएगी जब समाज के सबसे निचले स्तर के व्यक्ति को सम्मान मिलेगा।” सिंह ने आगे बताया कि डॉ. लोहिया चाहते थे कि देश का कामकाज हिंदी भाषा में हो ताकि आम आदमी भी इसे समझ सके। वे स्पष्टवादी थे और जवाहरलाल नेहरू के प्रशंसक होते हुए भी उनकी नीतियों के प्रबल विरोधी थे। उन्होंने डॉ. लोहिया के प्रसिद्ध कथन "ज़िन्दा कौमें 5 साल इंतजार नहीं करती" और "लोग मेरी बातें सुनेंगे, पर मेरे मरने के बाद" का भी उल्लेख किया। डॉ. लोहिया को 'समाजवाद की फैक्ट्री' भी कहा जाता था। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव चौधरी मंज़र यार ने किया। इस दौरान शमीम अहमद, डॉ. अमित पाल, संगीता राज पासवान, नरेंद्र प्रजापति, एड. संदीप श्रीमाली, सुहैल खान हेमू, अनिल यादव, आशीष नामदेव, अकील अहमद, नरेंद्र लोधी, शिव शंकर यादव, शैलेन्द्र मिश्रा, रौनक राज पासवान सहित कई अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में 'वंदे मातरम चौक' बनाने की मांग:विश्व हिंदू महासंघ ने प्रशासन को भेजा पत्र
    Next Article
    कौशांबी में इलेक्ट्रॉनिक दुकान चोरी का खुलासा:दो इनवर्टर, एक बैटरी सहित आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment