Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिपाही पत्नी और बेटे को कार में जिंदा जलाया था:इंश्योरेंस और मुआवजे की रकम के लिए साजिश रची; रामपुर पुलिस का खुलासा

    5 hours ago

    1

    0

    यूपी के रामपुर में कार में आग लगने से महिला सिपाही और 2 साल के बेटे की मौत हादसा नहीं, बल्कि हत्या थी। सिपाही के पति और देवर ने 3 अन्य लोगों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। वजह थी- दूसरी महिला से अफेयर, इंश्योरेंस और मुआवजे की रकम। पुलिस ने 40 दिन बाद मामले का खुलासा कर पति समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। देवर समेत दो की तलाश जारी है। दरअसल, 25 फरवरी की रात स्वार-बाजपुर रोड पर कार हादसे में लता (25) और बेटा लड्डू (2) जिंदा जल गए थे। हादसे में लता का पति दान सिंह (22) और देवर रवि (20) बाल-बाल बच गए थे। दोनों ने पुलिस के सामने हादसे की झूठी कहानी रची थी। कहा था कि डंपर की टक्कर के बाद कार में आग लग गई। दोनों किसी तरह बच गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पूछताछ के दौरान दान सिंह और रवि बार-बार बयान बदल रहे थे। इससे पुलिस को शक हुआ। इसके बाद पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सिर पर वार किए जाने की बात सामने आई। इससे शक और गहरा हो गया। कार की जांच में डंपर से टक्कर के सबूत नहीं मिले। फिर पुलिस ने सख्ती की तो दान सिंह ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पहले महिला सिपाही और उसके बेटे को नशे की गोली देकर बेहोश किया। फिर कार पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। बेटे की जलकर मौत हो गई, लेकिन बुरी तरह झुलसने के बाद भी महिला सिपाही की सांसें चल रही थीं। तब दान सिंह और रवि ने अपने दोस्तों से दूसरी कार मंगाई। अस्पताल ले जाते वक्त लता के सिर पर हथौड़े से ताबड़तोड़ वार किए थे। एसपी सोमेंद्र मीणा ने बताया- लता के पति का दूसरी महिला से अफेयर चल रहा था। ये बात उसे पता चल गई थी। दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था। इसीलिए लता से छुटकारा पाने के लिए और उसके लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी के पैसे हड़पने के लिए दान सिंह ने अपने भाई रवि और तीन अन्य दोस्तों के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया। पहले घटना से जुड़ी तस्वीरें देख लीजिए... पति ने पुलिस को झूठी कहानी सुनाई ता (25) यूपी पुलिस में सिपाही थी। श्रावस्ती जिले में पोस्टेड थी। 2022 में मिलक थाना क्षेत्र के बेहटरा गांव के दान सिंह से लव मैरिज की थी। वह किराए पर गाड़ियां चलवाने का काम करता है। दान सिंह, पत्नी लता, बेटे लड्‌डू और ममेरे भाई रवि के साथ 25 फरवरी को नैनीताल घूमने गए थे। वापस आते वक्त कार में आग लग गई। लता और लड्‌डू जिंदा जल गए। पति दान सिंह ने पुलिस को बताया था- वे परिवार के साथ नैनीताल से लौट रहे थे। तभी रात करीब 11 बजे काशीपुर के आंगा गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। जिससे कार की पेट्रोल टंकी ब्लास्ट हो गई और कार आग का गोला बन गई। वो और भाई जैसे-तैसे गेट खोलकर बाहर आ गए, लेकिन लता और लड्‌डू कार में फंसे रह गए। उसने बताया था कि बेटा जिंदा जल गया। बड़ी मुश्किल से लता को कार से बाहर निकाला। उसे दूसरी कार से 5 किमी दूर दिल्ली लखनऊ हाईवे पर संजीवनी अस्पताल ले गए। जहां से डॉक्टर्स ने उसे बरेली रेफर कर दिया।रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस को पति पर शक कैसे हुआ? पुलिस ने आरोपियों का पर्दाफाश कैसे किया? शक के आधार पर मामले की जांच सीओ सिटी जितेंद्र कुमार सिंह को सौंपी गई। दान सिंह और रवि से अलग-अलग पूछताछ की गई तो दोनों लगातार अपना बयान बदल रहे थे। हड़बड़ा रहे थे। चूंकि, मामले में लता के मायके वालों की तरफ से कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया था। इसलिए पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया, लेकिन जांच जारी रखी। पुलिस ने दान सिंह और रवि की कॉल डीटेल निकाली। 25 फरवरी यानी वारदात वाले दिन सभी लोकेशन देखी। इस दौरान आसपास एक्टिव अन्य मोबाइल नंबरों को भी ट्रेस किया गया। इससे पुलिस को प्रदीप, नूर हसन और सलमान के बारे में पता चला। तमाम सबूत इकट्ठा करने के बाद पुलिस ने 2 दिन पहले यानी 4 अप्रैल को दान सिंह को हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ की। तीनों संदिग्धों के बारे में पूछा। उनके बारे में सुनते ही दान सिंह के होश उड़ गए। कोई रास्ता न देखकर उसने अपना जुर्म कबूल लिया। आरोपी का कबूलनामा पढ़िए- पुलिस ने हत्या की वजह क्या बताई? पुलिस के मुताबिक, हत्या के पीछे आर्थिक लाभ और बीमा क्लेम की मंशा सामने आई है। साथ ही दान सिंह के किसी अन्य महिला से संबंध होने की बात भी आई है। आगे की जांच जारी है। पति समेत 5 लोगों पर हत्या की साजिश का आरोप पुलिस के मुताबिक, इस वारदात में पति दान सिंह, उसका भाई रवि, प्रदीप, नूर हसन और सलमान शामिल थे। इनमें से दान सिंह, नूर हसन और सलमान को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि रवि और प्रदीप फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार का इनाम एसपी सोमेंद्र मीणा ने इस सनसनीखेज मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ------------------------- ये खबर भी पढ़िए… AK-47 को खिलौना बताने वाला इंस्पेक्टर सस्पेंड:हैंडग्रेनेड को परफ्यूम बोतल बताई; बिजनौर में संदिग्ध आतंकी को दी थी क्लीनचिट दुबई में रहने वाले यूपी के संदिग्ध आतंकी आकिब खान के AK-47 को खिलौना बताने के मामले में बिजनौर के इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह मलिक को सस्पेंड कर दिया गया है। सीओ नितेश प्रताप सिंह को भी हटाकर पुलिस लाइन अटैच कर दिया गया है। दरअसल, बिजनौर के मैजुल का छह महीने पहले एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वह मेरठ के आकिब के साथ नजर आया था। मामले की जांच बिजनौर के तत्कालीन थानाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह मलिक को सौंपी गई थी। जांच के दौरान उन्होंने आकिब और मैजुल से बातचीत की। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में डॉक्टर की वॉशरूम में मौत:महिला डॉक्टर के फ्लैट पर मिलने गए थे, हाथ में वीगो लगा था
    Next Article
    मऊ में पंजीकृत श्रमिकों के लिए सामूहिक विवाह योजना:विवाह पर 85,000 रुपये सहायता, आवेदन जल्द करें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment