Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा विधायक शाहिद मंजूर हाउस अरेस्ट:बुलंदशहर में धरनारत किसानों से मिलने जाने से रोका

    4 hours ago

    2

    0

    मेरठ में किठोर सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक शाहिद मंजूर को पुलिस ने पिछले 48 घंटे से हाउस अरेस्ट किया हुआ है। शाहिद मंजूर बुलंदशहर में प्रदर्शन कर रहे किसानों से मिलने उनके पास जा रहे थे। जहां जाने से उनको पुलिस ने रोक दिया है। पुलिस ने रविवार रात से ही शाहिद मंजूर को हाउस अरेस्ट किया है। किसानों से मिल न लें इसलिए रोका गया शाहिद मंजूर ने बताया कि बुलंदशहर में गांव बाहव के किसान धरने पर बैठे हैं। ये वो किसान हैं जिनकी जमीनें गंगाएक्सप्रेस वे के अधिग्रहण में आ रही हैं। जमीनों का सही दाम न मिलने से परेशान किसान यहां धरनारत हैं। वो अपने हक के लिए आवाज उठा रहे हैं। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी के कुछ नेताओं से कहा कि हम लोग उन किसानों के पास जाकर उनकी परेशानी को साझा करें। उनके दुख में उनके साथ रहे। इसी के नाते मुझे भी उन किसानों से मिलने बुलंदशहर जाना है। लेकिन मुझे अपने ही घर में कैद कर दिया है। मैं अपने घर से कहीं नहीं जा पा रहा हूं। अगर मैं डॉक्टर के यहां भी जाऊं तो मेरठ पुलिस के दरोगा, पुलिसकर्मी मेरे साथ ही लगे हैं। घर से बाहर तक हर जगह पुलिस का पहरा बताया कि मैं शादियों से लेकर लोगों के यहां शोकसंवेदनाओं में जा रहा हूं तो भी पुलिस का पहरा साथ चल रहा है। दो दर्जन से भी अधिक पुलिसकर्मी मेरे पूरे घर, घर के बाहर की सड़क पर पहरा लगा रखा है। मैं जरुरत पर भी जा रहा हूं तो जाने नहीं दे रहे हैं। हमारे सभी नेताओं को पुलिस ने नजरबंद किया है। हमें बुलंदशहर जाने से रोका जा रहा है। मुख्य वजह यह है कि हम बुलंदशहर न जाएं। सरकार को ये डर लग रहा है कि सपा सरकार का प्रतिनिधिमंडल कहीं जाकर किसानों से न मिल ले। इससे यूपी सरकार को भय लग रहा है। अधिकारी अतिउत्साहित होकर ऐसा करते हैं कहा कि कभी-कभी अफसर अतिउत्साहित होकर सरकार को अपनी प्रतिबद्धता दिखलाते हुए कुछ ज्यादा ही कर देते हैं। कहा कि मैं अफसरो ंसे कहूंगा कि पहले जनप्रतिनिधि के चरित्र को भी माप लेना चाहिए। मुझे 35 साल से अधिक समय राजनीति में हो चुका है। मैं 4 बार का विधायक हूं, पूर्व कैबिनेट मंत्री हूं, हम जनता को फंसाने वाले हैं या समस्या का हल कराने वाले हैं। इसको अफसरों को जरुर समझना चाहिए लेकिन अधिकारी ये नहीं समझ रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    "नेताओं के साथ बेवजह घूमने वाले 'ठेलुआ' होते":गोंडा में राजन जी महाराज बोले- विधायकजी कहने वाले वोट नहीं देते; देखें VIDEO
    Next Article
    'तारीख पर तारीख' के लिए यूपी पुलिस भी जिम्मेदार-हाईकोर्ट:फिल्म दामिनी के मशहूर डॉयलाग के जरिए की टिप्पणी, कहा- केवल न्यायिक अधिकारी जिम्मेदार नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment