Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा विधायक की फॉर्च्यूनर में लगी आग:कानपुर में चलती कार बनी आग का गोला, सवार 2 लोग सुरक्षित

    3 hours ago

    2

    0

    कानपुर के जाजमऊ डिफेंस कॉलोनी में शनिवार रात करीब 6:50 बजे एक चलती फॉर्च्यूनर कार में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। कार में सवार दो युवकों ने कूदकर अपनी जान बचाई। आग लगने के बाद भी कार सड़क पर करीब 50 मीटर तक दौड़ती रही। स्थानीय लोगों ने आसपास के घरों से पाइप लगाकर करीब 15 मिनट में आग पर काबू पा लिया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। क्षेत्रीय निवासी राजकुमार और सूफियान ने बताया कि शाम होते ही डिफेंस कॉलोनी में युवा स्टंटबाजी करते रहते हैं। जिस समय कार में आग लगी, उस दौरान दो कारें एक साथ जा रही थीं, जिनमें छह से अधिक युवा सवार थे। आग लगते ही दोनों कारों में सवार लोग भाग निकले। पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही आग बुझाई जा चुकी थी। कार का नंबर सर्च करने पर पता चला कि वाहन स्वामी कैंट विधायक हसन रूमी हैं। इस वाहन पर कुल सात चालान लंबित थे, जिनमें से एक जमा हो चुका था और छह अभी भी लंबित हैं। आग से कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटवाया। आग लगने के दौरान लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कार के अंदर हवा बनने से ब्लास्ट होने के डर से मौजूद लोगों ने ईंट-पत्थरों की मदद से कार के शीशे तोड़े। फायर अधिकारी राहुल नंदन ने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    माफिया के गुर्गों की गुंडई में चौकी इंचार्ज सस्पेंड:प्रयागराज के रेस्टोरेंट में बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर को घसीटकर पीटा था
    Next Article
    बैंकर्स के आगे बेबस 'सरकार', एमएसएमई मंत्री ने लगाई फटकार:सीएम जब गारंटी ले रहे तो लोन देने में कैसी आफत, प्राइवेट बैंकों की स्थिति सबसे खराब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment