Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा ने डॉ. राम मनोहर लोहिया जयंती मनाई:सपा जिलाध्यक्ष बोले- सामाजिक समानता के लिए जीवन समर्पित किया

    2 hours ago

    1

    0

    समाजवादी पार्टी ने ज्ञानपुर के कंसापुर स्थित जिला कार्यालय (लोहिया ट्रस्ट) में महान समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की 116वीं जयंती मनाई। इस अवसर पर भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की शहादत को भी नमन किया गया। जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने डॉ. लोहिया को समाजवादी, समतामूलक सामाजिक न्याय का पक्षधर और अन्याय के खिलाफ संघर्ष करने वाला नायक बताया। उन्होंने कहा कि डॉ. लोहिया स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी, प्रखर चिंतक और समाजवादी राजनेता थे। प्रदीप यादव ने आगे कहा कि डॉ. लोहिया ने निर्भीक और बेबाक होकर संपूर्ण आजादी तथा सामाजिक न्याय के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनके सामाजिक न्याय के क्रांतिकारी समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव हृदय नारायण प्रजापति ने किया। इस अवसर पर संतोष यादव, केशनारायण यादव, शैलेश सिंह मंटू, सीएल सौरभ, कंचन सोनकर, कमला महतो, सुरेश साहू, डॉ. नेब्बुलाल यादव, सूबेदार विश्वकर्मा, राजन यादव, अखिलेश सोनकर, प्रमोद पाल, मनोज कनौजिया, जैनु पासी, अंकिता राजपूत, अयोध्या साहू, पंजलाल सरोज, लालजीत दुबे, मिल्लू यादव, दशरथ यादव, संदीप यादव और जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र कुमार मिश्र 'पप्पू' सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पथराव करने वाले 11 लोगों पर FIR दर्ज:संभल में नमाज के बाद हुई थी मारपीट, स्कॉर्पियो की स्टंटबाजी से कपड़े खराब हुए थे
    Next Article
    कन्नौज में दो भाई अनशन पर:चौकी इंचार्ज पर झूठी रिपोर्ट का आरोप, सीसीटीवी वीडियो से सबूत मौजूद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment