Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा कार्यालय में सम्राट अशोक जयंती मनाई गई:जिलाध्यक्ष रविंद्र देव यादव बोले- उनके आदर्श सदियों तक याद रखे जाएंगे

    2 hours ago

    1

    0

    समाजवादी पार्टी (सपा) के जिला कार्यालय परिसर में सम्राट अशोक की जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष रविंद्र देव यादव ने की, जबकि संचालन सपा नगर अध्यक्ष शाहरुख ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सम्राट अशोक के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रविंद्र देव यादव ने कहा कि सम्राट अशोक मौर्य राजवंश के एक महान शासक थे। उन्हें शांति, अहिंसा, धम्म और जनकल्याणकारी आदर्शों के लिए सदियों तक याद किया जाएगा। यादव ने आगे कहा कि सम्राट अशोक को न्याय, अहिंसा और शांति का प्रतीक माना जाता है। उन्होंने युद्ध का त्याग कर मानवता का मार्ग अपनाया और समाज को एक नई दिशा दी। इस कार्यक्रम में बिल्लू प्रधान, काला विधूड़ी, विवेक वर्धन, तेजपाल बली, विरेंद्र तोमर, राहुल यादव, सचिन पाल, भालेन्द्र यादव, ललित चौधरी, विशान्त बंसल, सुरेंद्र सिंह, अनुज यादव, कादिर प्रधान, मगन कश्यप, राजू प्रजापति और साबू सहित अनेक समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में 662.76 हेक्टेयर चारागाह भूमि विकसित:गोचर भूमि चारा योजना में जिले को मिला सर्वाधिक बजट
    Next Article
    इजरायल-ईरान युद्ध के बीच बरेली में हालात सामान्य:पेट्रोल पंपों पर नहीं दिखीं लंबी कतारें, ईंधन की किल्लत की खबरें महज अफवाह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment