Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा जिला कार्यालय में सम्राट अशोक जयंती मनाई गई:जिलाध्यक्ष ने कहा- अशोक ने प्रेम और करुणा से लोगों का दिल जीता

    2 hours ago

    1

    0

    समाजवादी पार्टी (सपा) के जिला कार्यालय, लोहिया ट्रस्ट, कंसापुर ज्ञानपुर में सम्राट अशोक की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर सपा कार्यकर्ताओं ने सम्राट अशोक के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि सम्राट अशोक ने तलवार के बल पर नहीं, बल्कि प्रेम और करुणा के बल पर लोगों का दिल जीता था। उन्होंने अशोक को ‘देवानांप्रिय’ तथा शांति और मानवता का दूत बताया। यादव ने आगे कहा कि सम्राट अशोक का जीवन हमें सिखाता है कि शक्ति का वास्तविक अर्थ विनाश नहीं, बल्कि निर्माण है। कलिंग युद्ध के बाद लाखों लोगों का रक्त देखकर उनका हृदय परिवर्तन हुआ और वे ‘चंड अशोक’ से ‘धम्म अशोक’ बन गए। इसके बाद उन्होंने शस्त्रों का त्याग कर भगवान बुद्ध के मार्ग को अपनाया। जिलाध्यक्ष ने जोर देकर कहा कि आज हमारे राष्ट्रीय ध्वज में चमकता ‘अशोक चक्र’ और राष्ट्रीय प्रतीक ‘अशोक स्तंभ’ हमें न्याय, धर्म और अहिंसा की प्रेरणा देते हैं, जो किसी भी राष्ट्र की सच्ची नींव हैं। उन्होंने सभी से सम्राट अशोक के आदर्शों पर चलकर राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर विधायक जाहिद बेग, ह्रदय नारायण प्रजापति, सोभनाथ यादव, संतोष यादव, लालचंद बिंद, केशनारायण यादव, चांद बाबू, दिलीप भीम कनौजिया, संदीप यादव मंकी, सूबेदार विश्वकर्मा, डॉ. बेब्बुलाल यादव, रवि यादव, महेंद्र, दिलीप तथा जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र कुमार मिश्र ‘पप्पू’ सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत गौशाला में 2 दिन में 8 गौवंशों की मौत:चारा आपूर्ति संस्था का ठेका निरस्त, एसडीएम ने दिए आदेश
    Next Article
    हिंदू लड़कियों को बदनाम कर रहे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद:संघ प्रचारक इंद्रेश कुमार पर दिए बयान के विरोध में दलित महिलाओं ने निकाला आक्रोश मार्च

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment