Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनम का भाई बोला-मुझे उससे मतलब नहीं:राजा की हत्या के बाद उसकी मां से मिलकर रोया था गोविंद; बोला- हमने वकील से संपर्क नहीं किया

    5 hours ago

    1

    0

    इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस में आरोपी सोनम रघुवंशी को शिलॉन्ग कोर्ट से जमानत मिल चुकी है। वो मंगलवार शाम को जेल से रिहा हो गई। उसकी रिहाई को लेकर राजा के परिवार ने सोनम के परिजन पर उससे मिले होने का आरोप लगाए थे। इन आरोपों पर सोनम के भाई गोविंद रघुवंशी ने कहा- सोनम को जमानत दिलाने में मेरी कोई भूमिका नहीं है। मुझे सोनम से कोई मतलब नहीं है। गोविंद ने कहा- अगर मैं कुछ कहूंगा तो क्या आप मेरी बातों पर विश्वास करेंगे? हमारे पिताजी शिलॉन्ग से निकल चुके हैं और इंदौर आ रहे हैं। कोर्ट ने कहा था कि सोनम की रिहाई के वक्त घर का कोई सदस्य मौजूद होना चाहिए। जिस दिन जमानत मिली, उसी दिन फोन आया था तो जाना पड़ा। गोविंद रघुवंशी ने कहा- हमारा परिवार बिखर गया है। हम सब तरफ से अकेले हो गए हैं। मैं फाइटिंग कर-करके जीने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन वो पॉसिबल नहीं दिख रहा है। मुझे किसी से मतलब नहीं है। मेरा पेशेंस खत्म हो रहा है धीरे-धीरे। मुझे सोनम के किए का कोई आइडिया नहीं गोविंद ने कहा- आज भी सरकारी वकील ही सोनम के केस को देख रहे हैं। हमने किसी प्राइवेट वकील से संपर्क नहीं किया। मुझे सौ-दो सौ प्राइवेट वकीलों के कॉल आए। बोल रहे हैं कि हम आपके लिए फ्री में केस लड़ लेंगे। लेकिन मैंने आज तक इंटरेस्ट ही नहीं लिया कि कोई प्राइवेट वकील इसमें इन्वॉल्व हो। मुझे सोनम के किए का कभी भी कोई आइडिया नहीं रहा है। पुलिस प्रोसेस में क्या-क्या हुआ, मैंने इसमें आज तक कोई इंटरेस्ट नहीं लिया। मैं ऑलरेडी व्यापार से, परिवार से परेशान हूं। मार्केट में भी नहीं निकल पाता हूं। कहां नया इंटरेस्ट लूं कि क्या चल रहा है? लगता है कि सुसाइड कर लेना चाहिए गोविंद ने कहा- आप सोशल मीडिया उठाकर देख लीजिए। यूट्यूब चैनल देख लीजिए, सब जगह मुझे गालियां पड़ रही हैं। मुझे ऐसा लगता है कि अब सुसाइड कर लेना चाहिए। मुझे सोनम से मिलने में कोई इंटरेस्ट नहीं है। मैं व्यापार करना चाहता हूं। मेरा बिजनेस बहुत अच्छा चल रहा था, जो बंद हो गया। मैं उसके लिए परेशान हूं। मेरी वाइफ है, दो बच्चे हैं, उन्हें भी देखना है। मैं ऑलरेडी घाटे में हूं, कर्ज में डूबा हूं। आज भी राजा के परिवार के साथ खड़ा हूं गोविंद ने कहा- मैं आज भी राजा के परिवार के साथ खड़ा हूं, लेकिन वो मेरे ऊपर आरोप लगाते जा रहे हैं। आरोप-प्रत्यारोप कंटिन्यू रहे तो मेरे लिए पॉसिबल नहीं है कि मैं उनके साथ खड़ा रहूं। मैंने विपिन जी से सोनम को लेकर बोल दिया था कि साहब मैं इसलिए जा रहा हूं, क्योंकि मेरी कुछ बैंकिंग प्रोसेस है। राजा की मां से लिपट कर रोए थे गोविंद सोनम की गिरफ्तारी के बाद गोविंद रघुवंशी राजा के घर भी पहुंचे थे। वे राजा की मां उमा रघुवंशी के गले लगकर रोए थे। कहा था कि सोनम ने गलती की है, उसे सजा-ए-मौत मिलनी चाहिए। राजा की मां और भाई ने लगाए थे आरोप दरअसल, राजा की मां उमा रघुवंशी ने बुधवार को कहा था- मेरे बच्चे की हत्या करके उसे जमानत कैसे मिल सकती है? सोनम के परिवार वालों ने अंदर ही अंदर कुछ खेल किया है। राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने भी आरोप लगाया था कि सोनम के परिवार, खासकर उसके भाई गोविंद का उसे पूरा समर्थन है। यदि सोनम वापस जेल जाती है तो गोविंद इसका बदला ले सकता है। मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… जेल से छूटकर भी इंदौर नहीं आ पाएगी सोनम रघुवंशी इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा मोड़ आया है। मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में हनीमून के दौरान पति राजा के मर्डर की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को गिरफ्तारी के करीब 320 दिन बाद जमानत मिल गई है। हालांकि, अदालत ने शर्त रखी है कि ट्रायल के दौरान सोनम को शिलॉन्ग में ही रहना होगा। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    MP के धार में पिकअप वाहन पलटा, 12 की मौत:टायर फटने के बाद स्कॉर्पियो से टकराया; मृतकों में दो बच्चे, 10 घायल इंदौर रेफर
    Next Article
    पांच राज्यों में किसकी बन रही सरकार? यहां पढ़ें Poll of Polls का अनुमान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment