Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनभद्र में फीस वृद्धि के खिलाफ सपा का प्रदर्शन:निजी स्कूलों की मनमानी पर प्रशासन से कार्रवाई की मांग

    3 hours ago

    2

    0

    सोनभद्र में निजी विद्यालयों द्वारा फीस वृद्धि और पठन-पाठन सामग्री की बढ़ती कीमतों के विरोध में समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार, को रॉबर्ट्सगंज के कचहरी रोड पर अभिभावकों के साथ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव ने आरोप लगाया कि जनपद के अधिकांश निजी विद्यालय, विशेषकर इंग्लिश मीडियम स्कूल, अभिभावकों का आर्थिक शोषण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रबंधन मनमाने ढंग से फीस बढ़ा रहा है, जिससे मध्यमवर्गीय और गरीब परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। यादव ने यह भी आरोप लगाया कि कई विद्यालयों ने कॉपी-किताब और यूनिफॉर्म की खरीद के लिए अपनी दुकानें निर्धारित कर रखी हैं। अभिभावकों को उन्हीं दुकानों से ऊंचे दामों पर सामग्री खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है। इससे बाजार में प्रतिस्पर्धा समाप्त हो रही है और अभिभावकों का आर्थिक शोषण हो रहा है। प्रदर्शन में शामिल अभिभावकों ने भी अपनी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि शिक्षा के नाम पर खुलेआम वसूली की जा रही है। अभिभावकों ने जिला प्रशासन से फीस पर नियंत्रण करने और विद्यालयों की मनमानी पर रोक लगाने की मांग की। सपा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि इस समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया, तो पार्टी बड़े स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होगी। इस अवसर पर दीपू पांडे, मनोज केसरी, सरफराज, सोनू तिवारी, अरुण कनौजिया, अशोक प्रजापति, संदीप भारती, सुरेश सिंह, अनिल यादव और जितेंद्र पाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा स्थापना दिवस की तैयारियां तेज, 6 अप्रैल को ध्वजारोहण:कासगंज में बूथ स्तर तक चलेगा उत्सव, तीन दिन के कार्यक्रम
    Next Article
    रामपुर में रामगंगा नदी में युवक डूबा:24 घंटे से रेस्क्यू जारी, अब तक नहीं मिला सुराग, गोताखोरों की मदद से तलाशी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment