Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोमवार को कानपुर में केस्को का शटडाउन:20 इलाकों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, जानिए अलग-अलग क्षेत्रों की टाईमिंग

    17 hours ago

    2

    0

    कानपुर में सोमवार को बिजली विभाग द्वारा 20 इलाकों में शटडाउन लिया जाएगा। केस्को द्वारा अलग-अलग इलाकों में पोल लगाने और तारों के पास पेड़ों की छंटाई का कार्य कराया जाएगा। विभिन्न क्षेत्रों में 2 घंटे से 6 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 40 से ज्यादा कर्मचारी कार्य के लिए लगाए गए हैं। केस्को के अनुसार इन इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी पनकी रोड, न्यू शिवली रोड के आसपास के इलाकों में दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। रामधाम, चुंगी चौराहा, लवकुश नगर, सूबेदार नगर, ओल्ड बिठूर, ईश्वरीगंज, बैकुंठपुर इलाकों में अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। धारी पूर्व, बसंत विहार, वाई ब्लॉक, यशोदा नगर पोस्ट ऑफिस, निजाम चौराहा, नमक फैक्ट्री, ओ ब्लॉक यशोदा नगर, करमपुर गांव, दिवाली चौराहा क्षेत्र के अंतर्गत सुबह 10 बजे से 1 बजे तक और 1 बजे से 4 बजे तक अलग-अलग समय पर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। टेलीफोन एक्सचेंज क्षेत्र के अंतर्गत सुबह 10 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। पनकी मंदिर, पनकी थाना, ई ब्लॉक, स्वराज नगर क्षेत्र में सुबह 10 बजे से शाम 4:30 बजे तक और सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक अलग-अलग समय पर विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। एल ब्लॉक, रावतपुर गांव, बनियापुरवा में सुबह 10 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि समय से बिजली संबंधी कार्य पूरा कर लें। मरम्मत कार्य पूरा होने के तुरंत बाद बिजली सुचारू रूप से शुरू कर दी जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी की स्नेहा बनीं नायब तहसीलदार:चौथे प्रयास में यूपीएससी परीक्षा पास की
    Next Article
    पानी की तलाश में UP से MP जा रहे ब्लैकबक:सोलर पंप चोरी होने से हौज सूखा, प्रयागराज में हैं 500 से अधिक काले हिरण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment