Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्मार्ट मीटर से कटा बिजली कनेक्शन 2 घंटे में जुड़ेगा:लखनऊ में बोलीं रिया केजरीवाल, बिल माइनस में पहुंचने पर 3 दिन का ग्रेस पीरियड

    5 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (MVVNL) की एमडी रिया केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने स्मार्ट मीटर और वर्टिकल व्यवस्था में हो रहे कामों के बारे में बताया। उनका कहना है कि स्मार्ट मीटर पर अगर बिजली कनेक्शन कट जाता है तो बिजली बिल जमा करने के दो घंटे के अंदर कनेक्शन दोबारा से जोड़ दिया जाएगा। बिल निगेटिव में जाने पर 3 दिन का ही ग्रेस पीरियड रहेगा। स्मार्ट मीटर पर रीडिंग को लेकर आ रही समस्याओं पर उन्होंने कहा कि मध्यांचल की तरफ से 69 हजार चेक मीटर विभाग की तरफ से लगाया गया है,लेकिन एक भी मीटर में कोई डिफरेंस नहीं आया है। सुविधा के लिए लग रहा स्मार्ट मीटर एमडी ने कहा कि स्मार्ट मीटर तेजी से लगवा रहे हैं। इसमें कंज्यूमर की सुविधा के लिए कई फीचर्स हैं। समय के साथ में सभी चीजें बेहतर करने के लिए आगे बढ़ रहे हैं। इसमें ह्यूमन इंटरफेस कम हुआ है। इससे प्रभावी काम बढ़ा है। किसी भी कंज्यूमर को अब लाइन मैन नहीं खोजना है। यूपी पीसीएल का स्मार्ट ऐप डाउनलोड करना होगा। यहीं पर पूरी जानकारी मिलेगी। लोगों को नए नियम के बारे में जागरूक करने के लिए हम लोगों ने लाखों मैसेज करवाए हैं। हर दिन 100 लोगों की टीम फोन कर रही है। इसके साथ ही 1912 और बिजली विभाग के व्हाट्सअप चैट बोट से शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इससे समस्या का निस्तारण होगा। एमडी ने माना ESL मीटर में आ रही समस्या ESL के स्मार्ट मीटर में बिजली कनेक्शन कटने के बाद आ रही समस्या पर बात करते हुए एमडी ने माना कि बिजली कनेक्शन कटने के बाद में इसे जोड़ने में समस्या आती है। उन्होंने कहा कि मध्यांचल की तरफ से अभी तक 3,46,000 हैं। इसमें से 52 हजार शिकायत आने के बाद में चेंज कर दिया गया है। इसके साथ ही एमडी ने बताया कि इस बार ट्रिपिंग की तुलना में भी गिरावट है। इसमें पिछले सालों की तुलना है। ट्रिपिंग को जिस तरह से डील किया जाता है। उसमें बेहतर स्थिति है। मेंटेनेंस में लाइन और ट्रांसफार्मर पर फोकस किया है। पिछले तीन चार साल में हमने इसमें काम किया है। लखनऊ में प्रायोरिटी पर काम किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में LPG गैस की किल्लत जारी:बच्चे-बुजुर्गों संग महिलाएं बन रही भीड़ का हिस्सा, रोजाना घूम रहे 200 से अधिक लोग
    Next Article
    भाजपा नेता के बेटे से मारपीट, 6 पर केस:पुलिस पर लापरवाही का आरोप, कस्बा प्रभारी लाइन हाजिर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment