Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सम्राट कैबिनेट का आज विस्तार, PM करेंगे रोड शो:नीतीश के बेटे निशांत मंत्री बनेंगे; बीजेपी से 14, जेडीयू से 13 विधायक शपथ लेंगे

    7 hours ago

    1

    0

    सम्राट चौधरी के CM बनने के 22 दिन बाद आज उनकी कैबिनेट का विस्तार हो रहा है।31 नए मंत्री गांधी मैदान में आयोजित इस मेगा इवेंट में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में PM नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल होंगे। इनमें बीजेपी से 14, जेडीयू से 13, Ljp(R)-2, हम और आरएलएम से एक-एक मंत्री शपथ लेंगे। JDU और BJP कोटे के विधायकों को मंत्री बनने के लिए फोन जाने लगे हैं। जदयू से निशांत कुमार, भगवान सिंह, बुलो मंडल, श्वेता गुप्ता, शीला मंडल, दामोदर रावत, श्रवण कुमार को फोन आ चुका है। इधर, बीजेपी से दिलीप जायसवाल, विजय कुमार सिन्हा, प्रमोद चंद्रवंशी, लखेन्द्र पासवान, संजय टाइगर, रमा निषाद, नीतीश मिश्रा, केदार गुप्ता, मिथिलेश तिवारी, रामचंद्र प्रसाद, नंद किशोर राम, राम कृपाल यादव को फोन जा चुका है। मंत्री की रेस में आगे चल रहे मंगल पांडेय और पिछली सरकार में मंत्री रहीं श्रेयसी सिंह अबतक इंतजार में हैं, इन्हें कॉल नहीं आया है। मंत्रिमंडल विस्तार से जुड़े हाईलाइट्स नए मंत्रियों का जातीय समीकरण BJP JDU LJP(R) HAM RLM अब शपथ ग्रहण से जुड़ी कुछ तस्वीरें… बुधवार को ही पटना पहुंचे अमित शाह शपथ से लगभग 16 घंटे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पटना पहुंच गए। उन्होंने देर रात तक जदयू के ललन सिंह, संजय झा के अलावा NDA के अन्य नेताओं के साथ बैठक कर कैबिनेट के चेहरे को फाइनल किया है। तय फॉर्मूले के मुताबिक BJP से 13, JDU से 11, LJP(R) से 2 और HAM व RLM से 1-1 मंत्री शपथ लेंगे। PM एयरपोर्ट से गांधी मैदान तक रोड शो करेंगे PM मोदी एयरपोर्ट से गांधी मैदान तक करीब 8 km लंबा रोड शो करेंगे। इस दौरान 16 जगहों पर उनका स्वागत किया जाएगा। PM का काफिला पटना एयरपोर्ट से निकलकर हार्डिंग रोड, बीजेपी हेडक्वार्टर होते हुए इनकम टैक्स गोलंबर, डाक बंगला चौराहा से जेपी गोलंबर होते हुए गेट नंबर एक से गांधी मैदान में एंट्री करेगा। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्रियों के अलावा NDA के जीतन राम मांझी, चिराग पासवान, उपेंद्र कुशवाहा समेत सभी दिग्गज नेता भी शामिल होंगे। सम्राट सरकार का मंत्रिमंडल एक्सटेंशन से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए
    Click here to Read more
    Prev Article
    Explained | Suvendu Adhikari को मुख्यमंत्री न बनाने के जोखिम: क्या बंगाल में अपनी 'सबसे बड़ी ताकत' खो सकती है BJP?
    Next Article
    जल जीवन मिशन घोटाला- पूर्व मंत्री महेश जोशी गिरफ्तार:जयपुर में सुबह 5 बजे ACB की कार्रवाई, जोशी बोले- मैं निर्दोष हूं, मेरी कोई गलती नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment