Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    समरसेबल के करंट से युवक की मौत:हरदोई के नाऊ पुरवा पसनेर गांव में हादसा, पुलिस ने शव कब्जे में लिया

    16 hours ago

    2

    0

    बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के नाऊ पुरवा पसनेर गांव में करंट लगने से 38 वर्षीय युवक महेंद्र पुत्र रिक्खा की मौत हो गयी। यह घटना उस समय हुई जब महेंद्र अपने घर में लगे समरसेबल पंप के संपर्क में आ गए। अचानक आए तेज करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही उनकी हालत बेहद नाजुक हो गई। आनन-फानन में परिवार के लोग और ग्रामीण उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिलग्राम पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस खबर के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि मृतक महेंद्र अविवाहित थे और अपने छह भाइयों में सबसे छोटे थे। उनकी असामयिक मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव के लोगों ने भी इस घटना पर गहरा दुख जताया है। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से विद्युत सुरक्षा के प्रति ठोस कदम उठाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि समरसेबल पंप और अन्य बिजली उपकरणों के उपयोग में सावधानी बरतने के साथ-साथ उचित सुरक्षा व्यवस्था बेहद जरूरी है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत के साकरोध गांव में ग्रामीणों की बैठक:रिजर्व पार्क, बिजली कटौती और आवारा पशुओं से जुड़ी समस्याओं पर हुई चर्चा
    Next Article
    कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज में शिक्षा-शोध कार्य ठप:शिक्षक प्रशासनिक पदों पर, छात्रों की पढ़ाई प्रभावित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment