Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्मैक तस्कर की संपत्ति की नपाई शुरू:80 करोड़ की संपत्ति फ्रीज होने के बाद बुलडोजर कार्रवाई की संभावना

    2 hours ago

    2

    0

    शाहजहांपुर में स्मैक तस्कर रियाज खां उर्फ बाबू पडेरा की 80 करोड़ रुपये की संपत्ति फ्रीज होने के बाद अब उस पर बुलडोजर कार्रवाई की संभावना बढ़ गई है। शनिवार को तिलहर सीओ, राजस्व और नगर पालिका की एक टीम तस्कर के घर, शोरूम और अन्य संपत्तियों पर पहुंची। पुलिस बल की मौजूदगी में राजस्व टीम ने स्मैक तस्कर की संपत्तियों की नापजोख की। विभिन्न स्थानों पर फीते से माप ली गई। अधिकारियों का मानना है कि जांच में अवैध निर्माण पाए जाने पर बुलडोजर एक्शन हो सकता है। यह कार्रवाई थाना कटरा क्षेत्र में चल रही है। नगर पालिक कर रही जांच थाना कटरा क्षेत्र निवासी स्मैक तस्कर रियाज खां बाबू पडेरा ने अवैध स्मैक तस्करी से अकूत संपत्ति अर्जित की है। उसके कुछ रिश्तेदार भी इस अवैध कारोबार में शामिल थे, जिन्हें मुजफ्फरनगर पुलिस ने पहले गिरफ्तार किया था। रियाज खां को नारकोटिक्स टीम ने भी गिरफ्तार किया था। हाल ही में, शाहजहांपुर पुलिस ने एसपी राजेश द्विवेदी के निर्देश पर उसे पहली बार गिरफ्तार कर जेल भेजा था। गुरुवार को पुलिस ने तस्कर के आठ खेत, दो ईंट भट्टे, एक कॉम्प्लेक्स, दो मकान, एक कार और दो ट्रैक्टर सीज किए थे। इन संपत्तियों की कुल कीमत लगभग 80 करोड़ रुपये बताई गई थी। इस कार्रवाई के बाद और भी सख्त कदम उठाए जाने की संभावना जताई गई थी। सीओ तिलहर ज्योति यादव ने बताया कि संपत्ति की जांच के लिए राजस्व और नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची है। जांच प्रक्रिया जारी है और इसके पूरी होने के बाद ही आगे की जानकारी दी जा सकेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वोट ही लोकप्रियता का पैमाना:कप्तानगंज से सपा विधायक अतुल चौधरी बोले- पुल और सड़कें बनवाई, 2027 में अधूरे काम होंगे पूरे
    Next Article
    आजमगढ़ में महिला पुलिस की बाइक रैली:मिशन शक्ति फेज-5 के तहत निकाली गई जागरूकता यात्रा, हेल्पलाइन नंबर बताकर महिलाओं को किया प्रेरित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment