Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सेमीफाइनल के लिए भारत-A का आज जीतना जरुरी:राइजिंग स्टार्स एशिया कप में यूएई से मुकाबला; पाकिस्तान से पिछले मैच में हार मिली

    8 hours ago

    1

    0

    राइजिंग स्टार्स एशिया कप में भारत-A का मुकाबला आज यूएई से होगा। दोहा में मैच सुबह 11:30 बजे से खेला जाएगा। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए भारतीय टीम के लिए यह मैच जीतना जरूरी है। टीम इंडिया पिछला मुकाबला पाकिस्तान-A से हार गई थी। रविवार को 314 रन के टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम को 48 रन से शिकस्त झेलनी पड़ी। टीम फिलहाल ग्रुप-B के पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। तिलक वर्मा लगातार 2 शतक लगा चुके भारत-A के कप्तान तिलक वर्मा शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में खेले दोनों मैचों में शतक लगाया। पहले मैच में नेपाल के खिलाफ उन्होंने 107 रन बनाए। वहीं पाकिस्तान के खिलाफ 100 रन की पारी खेली, लेकिन जीत नहीं दिला सके। टीम को तिलक के अलावा वैभव सूर्यवंशी से बड़ी पारी की उम्मीद होगी। वे 2 मैचों में 37 रन बना सके हैं। रिंकू सिंह और आयुष बडोनी भी बड़ी पारी नहीं खेल सके हैं। गेंदबाजी में प्रिंस यादव टीम के टॉप विकेट टेकर रहे हैं। उन्होंने 2 मैच में 7 विकेट हासिल किए हैं। हर्षित राणा ने भी 6 विकेट चटकाए हैं। शहदाद और बासिल यूएई के टॉप परफॉर्मर यूएई की ओर से मुहम्मद शहदाद ने 2 मैच में 85 रन बनाए हैं। उनका औसत 42.50 का रहा है। वहीं कप्तान बासिल हमीद टीम के सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने 4 की इकोनॉमी से गेंदबाजी करते हुए 2 मैच में 4 विकेट हासिल किए हैं। मौसम और वेदर रिपोर्ट यह मैच दोहा के यूनिवर्सिटी ऑफ दोहा फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी मैदान पर खेला जाएगा। जहां खेले गए 5 मुकाबलों में एक बार भी कोई टीम 300 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सकी है। मैच में गेेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है। टूर्नामेंट 2 मैदानों पर खेला जा रहा है। दूसरा ग्राउंड वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम है, जहां भारत ने अब तक अपने दोनों मैच खेले थे। मैच के दौरान मौसम साफ रहने का अनुमान है। तापमान 21 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। बारिश की संभावना नहीं है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 भारत-A: तिलक वर्मा (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, आयुष बडोनी, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्षित राणा, प्रिंस यादव। यूएई: आर्यांश शर्मा, अंश टंडन, हरप्रीत सिंह भाटिया, मुहम्मद शहदाद, एम आफताब आलम (विकेटकीपर), बासिल हमीद (कप्तान), एथन डिसूजा, उद्दिश सूरी, नूरुल्लाह अयोबी, मुहम्मद मोहसिन, इबरार अहमद।
    Click here to Read more
    Prev Article
    धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि: दिलीप कुमार को देखकर बने अभिनेता:पहली फिल्म के लिए मिले थे 51 रुपए; तीन निर्माताओं ने मिलकर चुकाई थी फीस
    Next Article
    पारस म्हाम्ब्रे पंजाब किंग्स के बॉलिंग कोच बनेंगे:राजीव कुमार को फील्डिंग की जिम्मेदारी, पोंटिंग के साथ काम करेंगे

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment