Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में युवक की पीट-पीटकर हत्या:भ्रष्टाचार की शिकायत से बढ़ी थी रंजिश, पुलिस की 2 टीमें जांच में लगी, हिरासत में आरोपी

    1 hour ago

    1

    0

    सुल्तानपुर के शिवगढ़ कोतवाली क्षेत्र के भेटौरा गांव में मंगलवार शाम 28 वर्षीय जसवंत सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत की जांच कराने की रंजिश में उन पर हमला किया गया था। गंभीर रूप से घायल जसवंत ने लखनऊ ले जाते समय दम तोड़ दिया। जसवंत सिंह के भाई बलवंत सिंह ने पुलिस को बताया कि मंगलवार शाम जसवंत शिवगढ़ से सब्जी लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। भेटौरा इंटर कॉलेज के पास शंकर यादव के घर के सामने गांव के कुछ लोगों ने उनकी बाइक रोक ली। आरोप है कि हमलावरों ने जसवंत को लाठी, डंडों और कुल्हाड़ी से बुरी तरह पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल ले गए। बलवंत सिंह के अनुसार, यह विवाद ग्राम प्रधान के कार्यों की जांच को लेकर शुरू हुआ था। गांव में प्रधान के खिलाफ चल रही जांच के कारण प्रधान पक्ष के लोग जसवंत से रंजिश रखते थे। इसी खुन्नस में आरोपियों ने जसवंत को घेरकर हमला किया। बलवंत सिंह ने ग्राम प्रधान मान सिंह, रामशरण, रामजस, रामसुरेश, नीरज, सूरज और धनंजय सहित कुछ अन्य अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की है। गंभीर रूप से घायल जसवंत को पहले राजकीय मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर किया गया था। बाद में उन्हें लखनऊ ट्रॉमा सेंटर ले जाया जा रहा था, तभी रात करीब 12 बजे रास्ते में उनकी मौत हो गई। सीओ विनय गौतम ने बताया कि इस मामले में अभियोग दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं और एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट:जेवर छीने, घर से निकाला; SP के आदेश पर FIR दर्ज
    Next Article
    हापुड़ में गंगा एक्सप्रेसवे आज से खुला:हापुड़ से प्रयागराज का सफर अब 6 घंटे में होगा पूरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment